Breaking: BSP सुप्रीमो मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 साल की उम्र में निधन, सतीश चंद्र मिश्रा ने दी जानकारी
उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बीएसपी सुप्रीमो मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया।;
उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बीएसपी सुप्रीमो मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मायावती के पिता का निधन नोएडा के एक अस्पताल में हुआ है। इसकी जानकारी बीएसपी राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मायावती के पिता प्रभु दयाल का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। इसकी जानकारी बीएसपी राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने दी है। मायावती मूल रूप से दादरी के बादलपुर गांव की रहने वाली हैं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने शोक संदेश में कहा गया है कि कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पूज्य पिता प्रभु दयाल जी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया।
इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। तो कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर बसपा सुप्रीमो के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। आदित्यनाथ ने एक ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री के पिता प्रभु दयाल जी के निधन बहुत दुखद है। मेरी संवेदना मायावती जी और शोक संतप्त परिवारों के साथ है।