Breaking News: झारखंड में IED ब्लास्ट के दौरान दो जवान घायल, नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी, ऐसे हुआ धमाका
झारखंड के लोहरदगा इलाके में शुक्रवार को विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए।;
झारखंड के लोहरदगा में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो जवान घायल हो गए। मिली प्रथम सूचना के मुताबिक, लोहरदगा में सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन चल रहा था। इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए एयरलिस्ट कर रांची लाया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले पर सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के 2 जवान घायल हो गए। जिन्हें ईलाज के लिए रांची लाया गया। घायल जवानों की पहचान दिलीप कुमार और नारायण दास के रूप में हुई है। बता दें कि भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के खिलाफ जिला पुलिस और सीआरपीएफ कोबरा बटालियन की टीम अभियान चला रही थी। उसी वक्त यह ब्लास्ट हुआ।