BSP प्रमुख मायावती का बड़ा फैसला, भतीजे आकाश आनंद को बनाया राजनीतिक उत्तराधिकारी

Mayawati Akash Anand: बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार दोपहर पार्टी बैठक में अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी नामित किया। लखनऊ में बैठक चल रही है।;

Update: 2023-12-10 07:22 GMT

Mayawati Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने आज लखनऊ में आयोजित पार्टी मीटिंग के दौरान बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसपी की बैठक में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। यूपी की पूर्व सीएम रह चुकीं मायावती इन दिनों सियासी झटके झेल रही हैं। वे उत्तर प्रदेश राज्य में ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा पा रही हैं। जहां बीजेपी सत्ता में है, वहीं समाजवादी पार्टी (SP) मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा रही है।

कौन हैं आकाश आनंद

आकाश आनंद ने लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) किया है। राजनीति में उनकी एंट्री 2017 में हुई, जब उन्हें पहली बार सहारनपुर की एक रैली में मायावती के साथ मंच पर देखा गया था। आकाश फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। आकाश आनंद के राजनीतिक सफर की बात करें तो उन्होंने साल 2017 में राजनीति में कदम रखा था। 2017 में मायावती ने एक बड़ी रैली के साथ आकाश आनंद को राजनीति में लॉन्च किया था। यूपी में आकाश की लॉन्चिंग के बाद बसपा लगातार कमजोर होती जा रही है। जहां 2017 और 2019 में पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा, वहीं 2022 के यूपी चुनाव में बसपा सिर्फ एक सीट पर सिमट कर रह गई। जिन राज्यों में पार्टी की जड़ें पुरानी और गहरी हैं, वहां बसपा के प्रदर्शन में बड़ी गिरावट देखी गई है।

आकाश को उत्तराधिकारी क्यों बनाया

मायावती द्वारा अपने भतीजे को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने के साथ, आकाश आनंद की संगठनात्मक क्षमता पर राजनीतिक हलकों में एक नई बहस शुरू होने की पूरी संभावना है। बसपा ने अनुभवी नेताओं को नजरअंदाज कर युवा चेहरों पर दांव क्यों लगाया। इस पर अभी तक कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन इसके पीछे की मंशा साफ है कि मायावती भविष्य की राजनीति के लिए आकाश आनंद को साध रही हैं। ताकि उन्हें चुनावी रणनीति, टिकट वितरण, चुनाव प्रचार और अन्य पहलुओं का अनुभव मिल सके।

Tags:    

Similar News