Budget 2019-20: महिलाओं को टैक्स से मिल सकती है राहत, सुकन्या समृद्धि योजना में अतिरिक्त निवेश बढ़ने की उम्मीद

मोदी सरकार-2 का पहला आम बजट शुक्रवार को संसद में पेश होने जा रहा है। इस बजट को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि वित्त मंत्री न सिर्फ महिलाओं को अतिरिक्त टैक्स में राहत दे सकती हैं बल्कि सुकन्या समृद्धि योजना में भी अतिरिक्त निवेश करने का प्रावधान कर सकती हैं।;

Update: 2019-07-04 12:16 GMT

मोदी सरकार-2 का पहला आम बजट शुक्रवार को संसद में पेश होने जा रहा है। इस बजट को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सीतारण महिलाओं के लिए बजट में खास तोहफा दे सकती हैं। वित्त मंत्री न सिर्फ महिलाओं को अतिरिक्त टैक्स में राहत दे सकती हैं बल्कि सुकन्या समृद्धि योजना में भी अतिरिक्त निवेश करने का प्रावधान कर सकती हैं।

बता दें कि निर्मला सीतारमण पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री हैं। ऐसे में महिलाओं को उम्मीद है कि शुक्रवार को पेश होने जा रहे बजट में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में फोकस किया जा सकता है। बजट में कामकाजी महिलाओं के लिए वित्त मंत्री सौगात लेकर आ सकती हैं।

इसके अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री की ओर से बच्चों की देखरेख पर आने वाले खर्च पर टैक्स छूट का प्रावधान हो सकता है। सरकार शिशु पालन घरों पर होने वाले खर्च में टैक्स छूट का ऐलान कर कर सकती है। ये छूट प्रति महीने सात से 10 हजार रुपए के बीच रखी जा सकती है। साथ ही सरकार महिलाओं को एजुकेशन लोन पर लगने वाली ब्याज दरों में भी छूट का ऐलान कर सकती है। साथ ही महिलाओं जमा पर मिलने वाले ब्याज पर लगने वाले टैक्स से भी राहत दी जा सकती है।

देश में रोजगार और कंपनियों में उत्पादन (Production) करना देश भर में एक बड़ी चुनौती है। इसलिए उम्मीद है कि मुद्रा स्कीम की तर्ज पर महिलाओं के लिए खास तौर पर अलग स्कीम का ऐलान किया जा सकता  है। इसके अलावा महिलाओं को काम देने वाली कंपनियों को भी टैक्स में राहत दी जा सकती है। ताकि कंपनियां बढ़ चढ़कर महिलाओं को रोजगार देने की दिशा में कदम उठाएं।

सरकार सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मिलने वाली राहत को भी बढ़ाने का ऐलान किया जा सकता है। अभी इसमें 1.5 लाख रुपए की टैक्स छूट मिलती है सरकार इसमें 50 हजार रुपए टैक्स छूट का प्रावधान और कर सकती है। साथ ही सरकार वृद्धा अवस्था पेंशन और विधवा पेंशन की धन राशि को बढ़ाने का भी ऐलान कर सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News