Budget 2020 : बजट में नरेंद्र मोदी सरकार ने दिया जम्मू कश्मीर-लद्धाख को तोहफा, विकास के लिए दिए इतने करोड़

Budget 2020 : भारत सरकार ने बजट 2020 में नए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्धाख के लिए खजाना खोल दिया है। लद्धाख के विकास के लिए 5 हजार 900 करोड़ से अधिक रुपये देने का ऐलान किया है।;

Update: 2020-02-01 07:36 GMT

Budget 2020 : भारत सरकार ने बजट 2020 में नए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्धाख का विशेष ध्यान रखा है। दोनों केंद्र शासित राज्यों के लिए अलग-अलग फंड़ जारी किया है। जिसके जरिए दोनों केंद्र शासित राज्यों का विकास किया जाएगा। लद्धाख के विकास के लिए 5 हजार 958 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। जबकि जम्मू कश्मीर के लिए छह गुना अधिक फंड देने का ऐलान किया गया है।

लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया है। बजट 2020 में मोदी सरकार ने लद्धाख के लोगों का विशेष ध्यान रखा है। जम्मू कश्मीर के अपेक्षा लद्धाख के विकास के लिए फंड़ जारी करने का ऐलान किया है। लद्धाख के विकास के लिए 5958 करोड़ रुपये मोदी सरकार देगी। जिससे वहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा।

वहीं जम्म-कश्मीर के विकास का भी बजट में ध्यान रखा गया है। जम्मू-कश्मीर के लिए 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि देने का ऐलान किया गया है। लद्धाख के मुकाबले यह राशि छह गुना अधिक है। सरकार ने बजट में फंड़ का प्रावधान वहां की जनसंख्या के हिसाब से किया गया है। लद्धाख के मुकाबले जम्मू कश्मीर का जनसंख्या घनत्व अधिक है। इसके अलावा कश्मीर घाटी में ज्यादा विकास किए जाने की जरुरत है।

Tags:    

Similar News