Budget 2020: मोदी सरकार का किसानों को तोहफा, लागू होंगी ये योजनाएं

Budget 2020: सीतारमण ने बजट 2020-21 में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। वहीं सीतारमण ने बताया कि हमारी सरकार की ओर से किसानों के लिए बड़ी योजनाओं को लागू किया गया है।;

Update: 2020-02-01 06:56 GMT

Budget 2020: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को लोकसभा में किसानों के लिए बजट पेश किया। सीतारमण ने बजट 2020-21 में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। वहीं सीतारमण ने बताया कि हमारी सरकार की ओर से किसानों के लिए बड़ी योजनाओं को लागू किया गया है। आइए जानते हैं कि सीतारमण ने आज किसानों को लेकर क्या ऐलान किए...

किसानों के लिए मोदी सरकार ने किया ये ऐलान

-पीएम फसल बीमा योजना के तहत करोड़ों किसानों को फायदा पहुंचाया गया है। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुना करना है। किसानों की मार्केट को खोलने की जरूरत है। ताकि उनकी आय को बढ़ाया जा सके।


-मॉर्डन एग्रीकल्चर लैंड एक्ट को राज्य सरकारों द्वारा लागू करवाना।


-100 जिलों में पानी की व्यवस्था के लिए बड़ी योजना चलाई जाएगी, ताकि किसानों को पानी की दिक्कत ना आए।


-एम कुसूम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा. इसमें 20 लाख किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा।


-फर्टिलाइजर का प्रयोग नियंत्रित करना है। ताकि किसानों को फसल में फर्टिलाइजर के इस्तेमाल की जानकारी को बढाया जा सके।


-वेयर हाउस और कोल्ड स्टोरेज को नाबाई अपने नियंत्रण में लेगा और नए तरीके से इसे विकसित किया जाएगा। देश में नए वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे। इसके लिए PPP मॉ़डल अपनाया जाएगा।


-महिला किसानों के लिए धन्य लक्ष्मी योजना शुरु की जाएगी। जिसके तहत बीज से जुड़ूी योजनाओें में महिलाओं को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा।


-कृषि उड़ान योजना शुरु की जाएगी, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय रूट पर इसे शुरु किया जाएगा।


-दूध, मांस, मछली के साछ खराब होने वाली चीजों के लिए रेल भी चलाई जाएगी।



 


Tags:    

Similar News