लोकसभा में वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, जीडीपी ग्रोथ 6.5 फीसदी रहने का अनुमान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण को पेश कर दिया है।;

Update: 2023-01-31 08:15 GMT

संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के अभिभाषण के साथ ही संसद का बजट सत्र (Budget Session 2023) शुरू हो गया। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण को पेश कर दिया है।

चालू वित्त वर्ष में सात प्रतिशत की तुलना में 2023-24 में देश की अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। पिछले वित्त वर्ष में विकास दर 8.7 फीसदी रही थी। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। आपको जानकारी के लिए बता दें आर्थिक सर्वेक्षण में देश के चालू वर्ष के आर्थिक विकास का लेखा-जोखा होता है, जिसे बजट के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। इसके आधार पर यह तय होता है कि पिछले एक साल के दौरान अर्थव्यवस्था कैसी रही?

आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों के आधार पर यह तय होता है कि पूरे साल के दौरान कहां घाटा हुआ और कहां फायदा हुआ? बजट से पहले आने वाले आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पर सबकी निगाहें टिकी हैं। आर्थिक सर्वेक्षण देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के नेतृत्व में तैयार किया जाता है। इस टीम में वित्त और आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ शामिल हैं। हाल ही में वी अनंत नागेश्वरन (वी अनंत नागेश्वरन) को नया सीईए नियुक्त किया गया है।

Tags:    

Similar News