बुलंदशहर मामले में प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा उत्तरप्रदेश में महिलाएं नहीं हैं सुरक्षित
सुदीक्षा भाटी अमेरिका से लॉकडाउन में अपने घर आई थी और बीते सोमवार को मामा के घर मिलने गई थी। इसी दौरान बुलंदशहर के रास्ते में उसके साथ छेड़खानी की वारदात हुई।;
बुलंदशहर में छेड़छाड़ के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई है। इस बात को लेकर विपक्षी पार्टियों में रोष नजर आ रहा है। इसी क्रम में प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि उत्तरप्रदेश में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं रही, क्योंकि योगी सरकार में कानून का डर पूरी तरह से खत्म हो गया है।
लॉकडाउन में घर आई थी सुदीक्षा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुदीक्षा भाटी अमेरिका से लॉकडाउन में अपने घर आई थी और बीते सोमवार को मामा के घर मिलने गई थी। इसी दौरान बुलंदशहर के रास्ते में उसके साथ छेड़खानी की वारदात हुई।
सुदीक्षा बाइक सवार मनचलों से बचकर आगे निकली कि तभी उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। इसकी वजह से उनकी मौत हो गई। बता दें कि चाय का ढाबा चलाने वाले की बेटी सुदीक्षा भाटी अमेरिका में 4 करोड रुपए की स्कॉलरशिप के जरिए बिजनेसमैन मैनेजमेंट का कोर्स कर रही थी।
प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
प्रियंका गांधी ने कहा कि बुलंदशहर की घटना यूपी में कानून के डर के खात्मे और महिलाओं के लिए फैले असुरक्षा के माहौल को दिखाती है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन छेड़खानी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कहा कि इसके लिए व्यापक फेरबदल की जरूरत है। महिलाओं पर होने वाले हर तरह के अपराध पर जीरो टॉलरेंस होना चाहिए।
बुलंदशहर की घटना यूपी में कानून के डर के खात्मे और महिलाओं के लिए फैले असुरक्षा के माहौल को दिखाती है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 11, 2020
ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन छेड़खानी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेता।
इसके लिए व्यापक फेरबदल की जरूरत है। महिलाओं पर होने वाले हर तरह के अपराध पर जीरो टॉलरेंस होना चाहिए।