Bypolls 2020 Live: हरियाणा-एमपी-छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, इतनी फीसदी हुई वोटिंग

Bypolls 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। वहीं दूसरी तरफ देश के 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर भी आज उपचुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है।;

Update: 2020-11-03 03:29 GMT

Bypolls 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। वहीं दूसरी तरफ देश के 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर भी आज उपचुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है। इसमें हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्य है। जहां पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

उपचुनाव को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा आज, पूरे भारत में कई राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं, मैं इन सीटों पर मतदान करने वालों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का अपील करता हूं।


उपचुनाव लाइव अपडेट

मध्य प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक 42.71% वोटिंग हो चुकी थी। 

उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक 29.71 फीसदी हुई वोटिंग।

झारखंड की दुमका विधानसभा सीट के लिए दोपहर 1 बजे तक 46.96 फीसदी मतदान हुआ। जबकि बेरमो विधानसभा सीट के लिए 46.07 फीसदी मतदान हुआ है।

बरोदा उपचुनाव में 3 बजे तक 46.23 फीसदी वोटिंग, हिस्ट्री शीटर रमेश और मनीष ग्रोवर के खिलाफ शिकायत

हरियाणा के बरौदा उपचुनाव में बीजेपी के कार्यकर्ता को ब्ल्यूटूथ से ईवीएम हैक करते हुए जनता ने पकड़ा रंगे हाथों, हुई जमकर धुनाई

मध्य प्रदेश के बदनावर में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत के दौरान 6 जख्मी हो गए हैं।

इंदौर में राज्य विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान चल रहे हैं। कोरोना महामारी में हो रहे इस उपचुनाव में मतदान केंद्र पर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के इंतजाम किए गए हैं। मध्य प्रदेश में आज विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं।

गुजरात उपचुनाव में 8 सीटों पर मतदान जारी है।

कानपुर के घाटमपुर विधानसभा में हो रहे उपचुनाव,

आज सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए मतदान जारी है।

केंद्रो के अंदर मतदाताओं को भेजने से पहले कोविड प्रोटोकॉल के तहत व्यवस्था की गई है, बीजेपी से उपेंद्र पासवान है।

हरियाणा के बरोदा उपचुनाव में 11 बजे तक हुई 19.50 फीसदी वोटिंग हुई।

नौगावां सादात उपचुनाव के दौरान सबदलपुर शुमाली में ग्रामवासियों ने मतदान का पूर्ण बहिष्कार किया हुआ है। भाजपा सरकार की झूठी विकास की कहानियों को लेकर आमजन त्रस्त है।

बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में किया मतदान।

इंदौर में राज्य विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान चल रहे हैं। कोरोना महामारी में हो रहे इस उपचुनाव में मतदान केंद्र पर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के इंतजाम किए गए हैं। मध्य प्रदेश में आज विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं।

झारखंड उपचुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल ने किया मतदान।

कानपुर के घाटमपुर की बूथ संख्या 160, 158, 161 पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खराब होने की वजह से अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

एमपी उपचुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रसिद्ध गुफा मंदिर में लिया भगवान का आशीर्वाद

बरोदा उपचुनाव के लिए मतदान जारी, बीजेपी उम्मीदवार योगेश्वर दत्त ने डाला वोट

कहां कितनी सीट

मध्य प्रदेश- 28

उत्तर प्रदेश- 7 

गुजरात- 8 

कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड और नागालैंड में दो दो सीटें

तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा- 1

मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग होगी।वहीं बिहार में तीसरे चरण का मतदान भी 7 नवंबर को होगा और इसके बाद 10 नवंबर को सभी चरणों के रिजल्ट सामने आ जाएंगे कि आखिर बिहार में किसकी सरकार बनेगी।

Tags:    

Similar News