CAA Protest: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने उठाए कई सवाल, जानें कौन हैं ये

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला ने अपना बयान दिया है।;

Update: 2020-01-14 05:40 GMT

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को लेकर भारत में जमकर प्रदर्शन हो रहे हैं। अब विदेशों में भी इस विषय को लेकर भारतीय मूल के लोग चर्चाएं कर रहे हैं। इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला ने अपने बयान से सबकों चौंका दिया।

एक सम्मेलन के दौरान सत्या नडेला ने सीएए को लेकर अपनी बात रखी जिसे बजफीड न्यूज के प्रधान संपादक बेन स्मिथ ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि हर देश अपनी सीमाओं को परिभाषित करता है और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करता है। उसी नीति के अनुसाल चलता है।

आगे कहा कि लोकतंत्रों में कुछ ऐसा ही होता है। जनता और उनकी सरकारें उन सीमाओं के भीतर बहस करती हैं। मुझे लगता है कि ये क्या हो रहा है, जो हो रहा है वो दुखद है, बुरा भी.... मैं एक बांग्लादेशी आप्रवासी को देखना पसंद करूंगा जो भारत में आता है और भारत में अगला गेंडा बनाता है या इन्फोसिस का अगला ले जाता है।

कौन हैं सत्या नडेला

नडेला हैदराबाद में पले-बढ़े एक भारतीय मूल के नागरिक हैं। जो अमेरिका में रह रहे हैं। वो एक प्रौद्योगिकी हब में बड़े व्यक्तित्व के शख्स हैं। माइक्रोसॉफ्ट के लिए काम करते हैं। सीएए के खिलाफ चल रहे विरोध के बीच माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ का बयान आना एक चर्चा का विषय है। नडेला के बयान का प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने भी समर्थन किया है। जो चाहते थे कि आईटी उद्योग में कोई बड़े नाम का व्यक्ति इस बयान पर अपना स्टैंड रखे। पिछले महीने बेंगलुरु में नागरिकता कानून के विरोध के वक्त रामचंद्र गुहा को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

Tags:    

Similar News