CAA Protest: मोबाइल पर भड़काने के आरोप में पूर्व आईजी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ में मोबाइल फोन से लोगों को भड़काने के आरोपों में यूपी के पूर्व आईजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।;

Update: 2019-12-21 03:35 GMT

लखनऊ शहर में बीते दिन हुए बवाल के बाद इंटरनेट सेवा बंद होने पर मोबाइल फोन से लोगों को भड़काने के आरोपों में यूपी के पूर्व आईजी एसआर दादापुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने पूर्व आईजी एसआर दादापुरी को भीड़ को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इसी आधार पर पुलिस लोगों को संदेह के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है। 

पुलिस ने कहा कि जल्द ही और भी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। बीते शुक्रवार को यूपी में करीब 20 से ज्यादा इलाकों में हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान पुलिस ने कम से कम 200 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं सैकड़ों को गिरफ्तार किया गया।

फिलहाल, हिंसा के दौरान हो रही नुकसान को लेकर यूपी सरकार पहले ही ऐलान कर चुकी है। इस पूरे घटनाक्रम पर खुद सीएम योदी आदित्यनाथ पल पल की पुलिस से जानकारी ले रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ हिंसा में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस हिंसा के लिए बाहर से भारी संख्या में लोगों को ले बुलाया गया। पुलिस जांच में पता चला कि पांच से सात हजार लोगों को बाहर से बुलाया गया था। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News