CAA Protest Live: देशभर में आज सीएए के खिलाफ प्रदर्शन, सरकार से कानून को वापस लेने की मांग

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। आज इस मौके पर देश के कई बड़े हिस्सों में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन होगा।;

Update: 2020-01-30 04:05 GMT

CAA Protest : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को आज लोगों ने विरोध करने के लिए चुन लिया है। आज इस मौके पर देश के कई बड़े हिस्सों में नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA)  के खिलाफ प्रदर्शन होगा।

इस मौके पर जामिया के छात्रों ने राजघाट तक मार्च निकालने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में अभी तक प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। कई तरह के विरोध प्रदर्शनों के अलावा करीब 60 स्टूडेंट यूनियन आज राजघाट तक मानव श्रृंखला बनाएंगे।

जानकारी मिली है कि ये श्रृंखला शाम को 5.10 PM से 5.17 PM तक बनाई जाएगी। इस समय को इसलिए चुना गया है कि इसी समय आज ही के दिन 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी।

Live Updates..

वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा अगुवाई में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर गांधी शांति यात्रा भी आज राजघाट पर खत्म होगी। जन एकता जन अधिकार आंदोलन की अगुवाई में कुल 109 संगठन राजघाट से शांति वन से राजघाट तक मार्च निकाला जाएगा। ये मार्च हनुमान मंदिर, लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट से होते हुए निकलेगा।


Tags:    

Similar News