CAA Protest : यूपी पुलिस ने रिक्शेवाले पर लगाया ढाई लाख का जुर्माना
सीएए के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।;
उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर 150 से अधिक नोटिस जारी किए हैं। जिसपर अब विवाद शुरू हो गया है।
पुलिस ने बुजुर्गों, रिक्शेवाले को हिंसा फैलाने का नोटिस भेजा है। पुलिस के द्वारा रिक्शेवाले पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस ने 6 वर्ष पहले मर चुके शख्स को भी हिंसा फैलाने का नोटिस भेजा है। जिसपर अब विवाद शुरू हो गया है।
उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर हुआ विरोध प्रदर्शन
सीएए के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। विरोध प्रदर्शन के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने पुलिस और प्रशासन को वीडियो फुजेट के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर उन्हें संपत्ति जब्त नोटिस जारी करने का आदेश दिया था।
संपत्ति को अटैच करके नीलाम किया जाएगा
गुुरुवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लखनऊ में करीब 150 नोटिस जारी किए गए थे। आरोपियों को समिति के सामने अपना पक्ष रखने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। यदि समिति आरोपियों के पक्ष से संतुष्ट नहीं होती है, तो मुआवजा की कार्रवाई शुरू की जाएगी। अगर आरोपी नुकसान की भरपाई करने में सक्षम नहीं है तो उसकी संपत्ति को अटैच करके नीलाम किया जाएगा।