Women Reservation Bill पास होने पर बीजेपी मुख्यालय पर जश्न का माहौल, पीएम मोदी भी हुए शामिल

Women Reservation Bill: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय पर महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम ने संबोधित करते हुए कहा महिला आरक्षण के रास्ते में तमाम अड़गे थे और तमाम बाधाएं थी। लेकिन कल और परसों हमने एक नया इतिहास बनते देखा। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-09-22 06:41 GMT

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक संसद में पास होने के बाद से भारतीय जनता पार्टी में जश्न का माहौल है। बीजेपी के कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर जश्न मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुख्यालय पर पहुंचे हैं। यहां पर उनका बीजेपी  की महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। कार्यालय के बाहर महिला कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ा है। 

पीएम मोदी ने किया संबोधित 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरान महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के रास्ते में तमाम अड़गे थे और तमाम बाधाएं थी। लेकिन कल और परसों हमने एक नया इतिहास बनते देखा। हमारा सौभाग्य है कि करोड़ों लोगों ने हमें यह इतिहास बनाने का अवसर दिया है। पीएम ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं बनाई। आज महिला अनुपात में सुधार आया है। पीएम ने महिला आरक्षण पर संसद में विपक्ष के सांसदों द्वारा किए गए समर्थन पर कहा मैं सभी दलों के सांसदों का अभिनंदन करता हूं। ये सभी काम देश हित में किया गया है। पीएम इस दौरान तीन तलाक, मुद्रा योजना सहित कई योजनाओं का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि जब नीयत पवित्र होती है, प्रयासों में पारदर्शिता होती है तो परेशानियों को भी पार करके भी परिणाम लाती है।

क्या बोले जेपी नड्डा 

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ये हम सबके लिए ऐतिहासिक क्षण है जो इतिहास में आगे चलकर दर्ज होगी और लंबे समय तक याद किया जाएगा। ये महिला आरक्षण बिल को समय पर लाकर पीएम मोदी ने इसे जो पारित करवाया है, उसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। हम जानते हैं नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए पीएम मोदी ने अनेकों कदम उठाए हैं।

AIMIM को छोड़कर सभी दलों ने महिला बिल का समर्थन किया

बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक के लिए विशेष सत्र बुलाया था। विशेष सत्र की शुरुआत पुराने संसद भवन में हुई विशेष सत्र नए संसद में भवन में समाप्त हुआ। स्पेशल सेशन के दूसरे दिन मोदी सरकार ने लोकसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण बिल पेश किया। लोकसभा में इस विधेयक का समर्थन सभी दलों ने किया सिर्फ AIMIM ने इस बिल का विरोध किया। इस बिल के पक्ष में 453 वोट डाले गए थे। वहीं इस बिल के विरोध में 2 वोट डाले गए थे।

ये भी पढ़ें:- दुर्गा पूजा और दीपावली से पहले दिल्ली से पूर्वांचल को जाने वाली सभी Train फुल, हवाई किराए में हुआ इजाफा, जानें कब चलेंगी स्पेशल ट्रेन

Tags:    

Similar News