PM मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र का एक्शन, यूट्यूब के बाद ट्वीटर से ब्लॉक करने के दिए निर्देश

गुजरात दंगों पर बीबीसी द्वारा बनाई गई डाक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड के वीडियो YouTube से पहले ही ब्लॉक कर दिए गए हैं। इसके बाद केंद्र ने ट्वीटर पर शेयर करने वाले ट्वीट को भी ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं।;

Update: 2023-01-21 13:09 GMT

BBC Documentary Row: गुजरात दंगों पर बीबीसी द्वारा की बनाई गई डाक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड के वीडियो YouTube से पहले ही ब्लॉक कर दिए गए हैं। YouTube के बाद भारत सरकार ने इससे जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी वीडियो और अन्य सामग्री ट्वीटर (Twitter) पर शेयर करने वाले ट्वीट को भी ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से शनिवार यानी 21 जनवरी को निर्देश जारी किए गए हैं। मंत्रालय के द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, इस डाॅक्यूमेंट्री का एपिसोड शेयर center action on bbc documentary on pm modi instructions given to block links shared on twitter after youtube करने वाले यूट्यूब वीडियो को पहले ही ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही केंद्र ने ट्विटर को इससे संबंधित लिंक वाले 50 से अधिक ट्वीट्स को ब्लॉक करने के निर्देश भी दिया हैं।

जानकारी के अनुसार, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव की ओर से शुक्रवार को IT नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए ये निर्देश जारी किए गए हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के बाद यूट्यूब और ट्विटर दोनों ने इसका अनुपालन किया।

बता दें कि बीबीसी ने ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ शीर्षक से एक नई डाक्यूमेंट्री सीरीज बनाई है। इसे दो भाग में बांटा गया है। बीबीसी की ये सीरीज गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर आधारित है, जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे।

वहीं, इस मामले में सूत्रों ने कहा कि, बीबीसी की ओर से इस डाक्यूमेंट्री सीरीज को भारत में उपलब्ध नहीं कराया गया था, लेकिन कुछ YouTube चैनलों ने भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए इसे अपलोड किया है। इससे पहले भारत ने गुरुवार को इस बीबीसी डाक्यूमेंट्री सीरीज की निंदा की थी। सरकार ने डॉक्यूमेंट्री पर नाराजगी जताई और इसे चुनिंदा प्लेटफार्मों से हटाने का फैसला किया है।

Tags:    

Similar News