Coronavirus: कोविड 19 जांच को लेकर केंद्र सरकार का दावा, विश्व में सबसे ज्यादा जांच करने की क्षमता
Coronavirus: कोरोना वायरस टेस्ट पर केंद्र सरकार ने दावा किया है कि विश्व में किसी भी देश के पास जांच की क्षमता भारत जितनी नहीं है।;
Coronavirus: केंद्र सरकार ने दावा किया है कि भारत के पास कोरोना वायरस के जांच की सबसे ज्यादा क्षमता है। यह बात भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में कही है।
जिसका विडियो आज रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर हैंडिल पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि किस देश में कोरोना वायरस जांच की कितनी क्षमता है।
अन्य देशों की ये है क्षमता
केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार,
1. फ्रांस हर हफ्ते 10000 टेस्ट कर सकता है।
2. यूके 16000 टेस्ट कर सकता है।
3. यूएसए 26000 टेस्ट कर सकता है।
4. जर्मनी 42000 टेस्ट कर सकता है और
5. इटली 52000 टेस्ट कर सकता है।
भारत 70000 टेस्ट करने में सक्षम
लेकिन भारत अकेला ऐसा देश है जो हर सप्ताह 70,000 कोरोना वायरस टेस्ट करने में सक्षम है। साथ ही उन्होंने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस टेस्ट के लिए 111 सरकारी लैब इस समय एक्टिव हैं।
हमारे पास COVID19 के 70 हजार टेस्ट प्रति सप्ताह करने की क्षमता है 🔬
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) March 24, 2020
जबकि अन्य देशों में यह क्षमता कुछ इस तरह है:
🇫🇷France: 10,000
🇬🇧UK: 16,000
🇺🇸USA: 26,000
🇩🇪Germany: 42,000
🇮🇹Italy: 52,000
&
🇮🇳India: 70,000
💉 111 Govt. labs across India are functional for #COVID19 testing. pic.twitter.com/hZlURsi5nA