Chandigarh MC Election Result: नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित,14 सीेटें जीत सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनी AAP

पंजाब (Punjab) में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का रिजल्ट (Chandigarh Municipal Corporation Election Result) लगभग साफ हो चुका है।;

Update: 2021-12-27 08:28 GMT

पंजाब (Punjab) में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का रिजल्ट (Chandigarh Municipal Corporation Election Result) घोषित हो चुका है।  चंडीगढ़ चुनाव में आम आदमी (AAP) पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। आप 14 सीटें जीत सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनी।

नगर निकाय की 35 सीटों में से 14 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती हैं. वहीं 12 सीटों के साथ भाजपा दूसरे नंबर पर है. आठ सीटें कांग्रेस, और अकाली दल ने एक सीट हासिल की है. चंडीगढ़ निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। मुख्य मुकाबला अब भाजपा-कांग्रेस के बीच नहीं बल्कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच रहा।

रुझानों के वक्त का अपडेट नीचे पढ़ें...

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ नगर निगम की 35 सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती अभी भी जारी है। यहां नौ केंद्रों पर वोटों की गिनती सुबह से ही जारी है। अब तक सामने आई परिणाम बताते हैं कि आप पार्टी ने 10 सीटों पर कब्जा किया। जिसमें 8 जीत ली हैं और 2 पर आगे चल रहे हैं। 35 में से 23 सीटों पर नतीजे घोषित हो गए हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आप की बढ़त पर खुशी जताई है। मौजूदा रूझानों के मुताबिक, चंडीगढ़ की जनता ने हमारा भव्य स्वागत किया।

जानकारी के लिए बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 23 में से 10 सीटों पर कब्जा किया है। वहीं बीजेपी को 7 और कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि अकाली दल को 1 सीट मिली है। चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्डों में 24 दिसंबर को मतदान हुआ था। जीते उम्मीदवारों के नाम हैं जसविंदर कौर, दर्शन देवी, विमला दुबे, सचिन गालव, दमनप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, योगेश ढींगरा, कंवरजीत सिंह, रामचंद्र यादव। 

Tags:    

Similar News