नागपुर पुलिस का अनोखा ट्वीट, विक्रम लैंडर को भेजा चालान ना कटने का मैसेज, यूजर्स ने दिया जवाब
इसरो के चंद्रयान 2 मिशन के लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के बाद सोशल मीडिया पर अपने अपने अंदाज में गुहार लगा रहे हैं। इसी कड़ी में नागपुर पुलिस ने विक्रम लैंडर को संपर्क जोड़ने के लिए चालान ना कटने का मैसेज भेजा है।;
इसरो के चंद्रयान 2 मिशन के लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के बाद सोशल मीडिया पर अपने अपने अंदाज में गुहार लगा रहे हैं। इसी कड़ी में नागपुर पुलिस ने विक्रम लैंडर को संपर्क जोड़ने के लिए चालान ना कटने का मैसेज भेजा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नागपुर पुलिस ने अपनी आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा डियर विक्रम, प्लीज जवाब दें, हम आपका चालान नहीं काट रहे हैं क्योंकि आपका सिगनल टूट गया है। इसके अलावा पुलिस ने हैशटैग भी लगाए हैं जिस में #VikramLanderFound, #ISROSpotsVikram और #NagpurPolice इस्तेमाल किया है।
Dear Vikram,
— Nagpur City Police (@NagpurPolice) September 9, 2019
Please respond 🙏🏻.
We are not going to challan you for breaking the signals!#VikramLanderFound#ISROSpotsVikram @isro#NagpurPolice
जैसे ही नागपुर पुलिस ने यह ट्वीट पोस्ट किया तो आम लोगों ने पुलिस के सेंस ऑफ ह्यूमर की खुलकर तारीफ की। बता दें कि पुलिस ही नहीं आम लोग भी लैंडर को संपर्क जोड़ने के लिए अपने अपने हिसाब से ट्वीट कर रहे हैं।
Vikram - Yaha aakar le jao 👇👇 pic.twitter.com/fdxRmEOsqK
— Sagar Lohatkar (@sagarlohatkar) September 9, 2019
बता दें कि बीती 7 सितंबर को चंद्रयान 2 मिशन के तहत विक्रम लैंडर को चांद की सतह पर उतरना था। लेकिन लैंडिंग से सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर ही इसरो से उसका संपर्क टूट गया और इसके बाद इसरो चीफ के सिवन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की। वहीं सभी वैज्ञानिक विक्रम लैंडर से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।
Sevage 🤣 काश हमरो बिहार पुलिस आइसन होता... कोई रिस्पॉन्ड ही ना देता है
— अमित भैया बिहार वाले...(जासूस)🕴️ (@amit_kr_ammu) September 9, 2019
फिलहाल लैंडर को लेकर खबर है कि उसमें कोई खराबी नहीं हुई है। बीते रविवार को इसरो ने बताया था कि ऑर्बिटर ने लैंडर की लोकेशन का पता लगाया है। जिसके आधार पर अब संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
लैंडर विक्रम भी बङा मजाकिया हैं देख लेना संपर्क होते ही बोलेगा में देशद्रोही गद्दारों का पत्ता लगाने के लिए ही गायब हुआ था
— Kartik (@KartikD58473701) September 9, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App