चंद्रयान दो मिशन अभी तक अधूरा, लेकिन पूरा देश वैज्ञानिकों को दे रहा हौंसला
चंद्रयान दो मिशन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसरो का संपर्क टूट जाने के कारण अभी तक सफलता को लेकर कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। लेकिन इसरो के वैज्ञानिकों पर पूरा देश गर्व कर रहा है।;
भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के मिशन को अभी तक पूरा नहीं कर पाया है। चंद्रयान दो से संपर्क टूट जाने के कारण मिशन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। लेकिन पूरा देश इसरो के अपने वैज्ञानिकों पर गर्व कर रहा है।
दूसरी तरफ इसरो के अभी तक कामयाब नहीं होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों को चिंता नहीं करने के लिए कहा है। वैज्ञानिकों के अभी तक सफलता न मिल पाने पर इसरो चेयरमैन डाॅ. के. सिवन ने प्रधानमंत्री के सामने अफसोस जताया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें चिंता नहीं करने के लिए कहा। मोदी ने कहा कि आप ने हमें गर्व करने का मौका दिया है। जहां तक हम पहुंचे हैं वो भी कम नहीं है।
पूरा देश खड़ा इसरो के साथ
इसरो भले अभी तक मिशन में कामयाब नहीं हो पाया है। लेकिन पूरा देश इसरो के साथ खड़ा हुआ है। देश के बड़े नेता से लेकर सेलिब्रिटी ने इसरो के वैज्ञानिकों को हौसला दिया है। कवि कुमार विश्वास ने भी इसको लेकर ट्विट किया है। कवि विश्वास ने कहा कि प्रिय इसरो आप के अनथक श्रम व प्रतिभा पर पूरे देश को बहुत गर्व है। प्रयास जारी रखें।
प्रिय @isro आप के अनथक श्रम व प्रतिभा पर पूरे देश को बहुत गर्व है ! प्रयास जारी रखें🙏
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) September 6, 2019
"लो हमने बढ़कर खोल दिया इस अंतरिक्ष का दुर्ग द्वार,
हे चंद्रदेव लो भारत की मेधा का पहला नमस्कार,
जिनके चेहरे में दिखते हैं रामेश्वर के अब्दुल कलाम,
इसरो के सभी साधकों को भारत के जन-जन का सलाम" pic.twitter.com/ng4FMRdQA8
वहीं सांसद लालू सिंह ने कहा कि हमें निराश होने की जरुरत नहीं है। सभी वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं।
हमे निराश होने की जरूरत नही है। आज पूरा देश टीवी, सोशल मीडिया पर इतनी रात में ध्यानपूर्वक देख रहा है। सभी वैज्ञानिक इसके लिए बधाई के पात्र है 🙏। हमे अपने #ISRO के वैज्ञानिकों पर गर्व है। जय हिंद🇮🇳#Chandrayaan2 #IndiaMakesHistory #Chandrayaan2Landing #Chandrayan2
— Lallu Singh (@LalluSinghBJP) September 6, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App