Chandrayaan-2: अब लैंडर की जगह 'ऑर्बिटर' करेगा मिशन को सफल, देगा ये जानकारियां
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का सबसे बड़ा मिशन चंद्रयान 2 अभी खत्म नहीं हुआ है। चंद्रयान -2 के विक्रम लैंडर ने शनिवार 1.30 पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के वक्त इसरो से संपर्क टूट गया। जिसके बाद इसरो वैज्ञानिकों समेत भारतीय लोगों को भी बड़ा झटका लगा। लेकिन सभी आशाएं अभी तक नहीं खोई हैं।;
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का सबसे बड़ा मिशन चंद्रयान 2 अभी खत्म नहीं हुआ है। चंद्रयान -2 के विक्रम लैंडर ने शनिवार 1.30 पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के वक्त इसरो से संपर्क टूट गया। जिसके बाद इसरो वैज्ञानिकों समेत भारतीय लोगों को भी बड़ा झटका लगा। लेकिन सभी आशाएं अभी तक नहीं खोई हैं।
संपर्क टूटने के बाद इसरो ने कहा है कि यह अब तक एकत्रित आंकड़ों का विश्लेषण कर रहा है। विक्रम लैंडर पैन के अनुसार आगे बढ़ रहा था। लेकिन चंद्रमा की सतह से सिर्फ 2.1 किमी ऊपर ही उसका संपर्क टूट गया। लेकिन अभी भी वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इसके बाद ऑर्बिटर के कंधो पर मिशन की पूरी जिम्मेदारी है।
5 फीसदी मिशन हुआ फेल, 95 फीसदी बाकी
इसरो ने बताया कि अब केवल मिशन का 5 फीसदी हिस्सा खराब हुआ है।- विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के अलावा ऑर्बिटर अभी 95 फीसदी जानकारी देगा और वो अभी चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है। परिक्रमा वह जगह है जहां पर 95 फीसदी प्रयोग हैं। ऑर्बिटर सुरक्षित रूप से चंद्र की कक्षा में है और अपने मिशन पर काम कर रहा। यह कुल असफल प्रयोग नहीं है।
ऑर्बिटर देगा मिशन को अंजाम
इसरो ने चंद्रयान-2 मिशन को तीन हिस्सों में भेजा था। जिसमें ऑर्बिटर, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान शामिील हैं। ऐसे में इसरो का लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान का संपर्क टूट गया है। इसके बाद अब पूरी मिशन की जिम्मेदारी ऑर्बिटर पर है। बीती 2 सितंबर को ही लैंडर-रोवर से ऑर्बिटर अलग हो गया था। जो चांद से करीब 100 किलोमीटर ऊंचाई पर घुम रहा है।
इस वक्त ऑर्बिटर इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क (आइएसडीएन) के समर्क में हैं जो इसमें लगे पेलोड पूरी तरह से काम करेंगे। अब ऑर्विटर मैग्नीशियम, एल्यूमिनियम, सिलिकॉन की जानकारी देगा। लैंडर-रोवर की स्थिति के बारे में भी जानकारी मिल जायेगा। ऑर्बिटर पर लगा पेलोड टेरेन मैपिंग कैमरा से वहां पर मौजूद स्थिति के बारे में कई तस्वीरें शेयर करेगा। वहीं सतह पर मौजूद पानी, खनिजों की जानकारी भी अब ऑर्बिटर ही देगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App