Chandrayaan-2: देखें मिशन चंद्रयान की तैयारी का ये खास वीडियो, ऐसे उतरेगा चंद्रमा पर रोवर (प्रज्ञान)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों का मिशन चंद्रयान 2 सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ। इसरो के चेयरमैन के सिवन ने कहा कि रॉकेट की गति और हालात सामान्य हैं। लॉन्चिंग के 16 मिनट बाद ही रॉकेट पृथ्वी की सतह पर प्रवेश कर गया।;
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों का मिशन चंद्रयान 2 सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ। इसरो के चेयरमैन के सिवन ने कहा कि रॉकेट की गति और हालात सामान्य हैं। लॉन्चिंग के 16 मिनट बाद ही रॉकेट पृथ्वी की सतह पर प्रवेश कर गया।
बता दें कि चांद पर तिरंगा लहराने के लिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से बाहुबली रॉकेट को भेजा गया है। जो 46 दिन में अपना काम पूरा करेगा। इन 46 दिनों का सफर कैसे होगा। इसका एक वीडियो इसरो ने शेयर किया है।
Launch of Chandrayaan 2 by GSLV MkIII-M1 Vehicle https://t.co/P93BGn4wvT
— ISRO (@isro) July 22, 2019
इसरो इस अभियान की तैयारी में बीते 8 महीने से जुटा हुआ था। लेकिन यहां हम आपको वो वीडियो देखा रहे है कि कैसे चंद्रयान 2 को चंद्रमा की तरह तक पहुंचाने वाले बाहुबली रॉकेट को बनाया गया।
इसके इस वीडियो में इसरो वैज्ञानिकों की एक एक मेहनत आपको साफ नजर आएगी। कैसे रॉकेट के हिस्सों को लगाया गया और उसके बाद चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) कैसे काम करेंगे। इसका भी वीडियो इसरो ने शेयर किया है।
इतना ही नहीं कैसे इसरो सेंटर से रॉकेट उड़ान भरेगा और उसके बाद पृथ्वी की सतह पर पहुंचेगा और अंतरिक्ष में कैसे काम करेगा। उसके बाद चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा और फिर शुरू होगा लैंडर और रोवर का असली काम जो भारतीय वैज्ञानिकों को चंद्रमा की कई गुप्त चीजों की जानकारी देंगे। जो अभी तक किसी भी देश के पास नहीं है। चांद के भौगोलिक वातावरण, खनिज तत्वों और पानी के मौजूद होने की जानकारी को बारे में भी बताएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App