Chandrayaan-3 Launch Date: चांद पर एक बार फिर इतिहास गढ़ने की तैयारी में ISRO, अगस्त में इस दिन लॉन्च हो रहा मिशन चंद्रयान-3
गुरुवार को केंद्रीय अंतरिक्ष मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में जानकारी दी कि अगस्त में चंद्रयान 3 लॉन्च होने जा रहा है।;
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एक बार फिर चंद्रमा की धरती पर इतिहास रचने की तैयारी में है। गुरुवार को केंद्रीय अंतरिक्ष मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में जानकारी दी कि अगस्त में चंद्रयान 3 लॉन्च होने जा रहा है। इससे पहले इसरो ने चंद्रयान 2 भी लॉन्च किया था। वहीं अंतरिक्ष विभाग ने इस साल 19 मिशनों की योजना बनाई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि 3 अगस्त को चंद्रयान-3 लॉन्च किया जाएगा। मून मिशन में देरी को लेकर सदन में सवाल उठाया गया।
इस साल 19 मिशनों की योजना बनाई है। चंद्रमा पर भारत के मिशन का अगला चरण चंद्रयान-3 अगस्त 2022 के लिए निर्धारित है। इससे पहले अंतरिक्ष विभाग ने लिखित जवाब में कहा था कि चंद्रयान-2 मिशन से मिली सीख और विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर चंद्रयान-3 पर काम चल रहा है। कोरोना महामारी के कारण चल रहे कई मिशन प्रभावित हुए हैं।
चंद्रयान-2 का लैंडर 'विक्रम' 7 सितंबर 2019 को 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने में सफल नहीं रहा था। तब भारत ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर लेता। चंद्रयान-3 भी इसरो के लिए एक अहम मिशन है, जो इंटरप्लेनेटरी लैंडिंग में भारत के लिए आगे का रास्ता खोलेगा। वहीं गगनयान परियोजना के तहत इसरो का पहला मानव रहित मिशन इस साल दिसंबर में लॉन्च करने की योजना है। गगनयान परियोजना के तहत 2022 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना है।