मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा बोले- UP के सभी दलों ने समय पर चुनाव की मांग की
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।;
Election Ccommission Press Conference: उत्तर प्रदेश में आगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। लेकिन बढ़ते ओमिक्रॉन की वजह से चुनाव को टालने की खबरे सामने आ रही हैं। लेकिन अब काफी हद तक साफ हो गया है कि यूपी विधानसभा चुनाव नहीं टल रहे हैं। क्योंकि इस बात की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने दी है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सुशील चंद्रा ने कहा कि प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हमसे मुलाकात की और हमें बताया कि सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय पर चुनाव कराए जाने चाहिए। मतलब कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से चुनाव शायद अब ना टाला जाए।
Representatives of all political parties met us and told us that elections should be conducted on time following all COVID19 protocols: Chief Election Commissioner Sushil Chandra on 2022 UP Assembly elections pic.twitter.com/0xmDP9rwH1
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 30, 2021
आगे कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट लगाए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगभग 1 लाख मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में 61 फीसदी मतदान हुआ था।
2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी में 59 फीसदी मतदान हुआ था। यह चिंता का विषय है कि जिस राज्य में लोगों में राजनीतिक जागरूकता अधिक है, वहां मतदान प्रतिशत कम क्यों है? विधानसभा चुनाव के दौरान वोटिंग, मतदान की तारीख को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि एसएसआर 2022 के अनुसार अबतक 52.8 लाख नए मतदाताओं को सम्मिलित किया गया है। इसमें 23.92 लाख पुरूष और 28.86 लाख महिला मतदाता हैं। 18-19 आयु वर्ग के 19.89 लाख मतदाता हैं। राज्य में अब तक मतदाताओं की कुल संख्या 15 करोड़ से अधिक है। अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाता के वास्तविक आंकड़े आएंगे। अंतिम प्रकाशन के बाद भी अगर किसी का नाम ना आए तो वो क्लेम कर सकते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2022 के शुरुआती महीनों में उत्तर प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर राज्य शामिल हैं। लखनऊ में हुई चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुशील चंद्रा ने उन सुझावों के बारे में भी बताया गया जो राजनीतिक दलों की तरफ से उनको मिले हैं।