विशाखापट्नम: चीन की गतिविधियों पर राजनाथ सिंह बोले- समुद्री क्षेत्र में बढ़ानी होगी सतर्कता

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी नौसेना कमान (ईस्टर्न नेवल कमांड) की दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को विशाखापट्नम पहुंचे। यहां पर आज पूर्वी नौसेना कमान (ईस्टर्न नेवल कमांड) मुख्यालय में रक्षा नागरिकों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना हमारी 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।;

Update: 2019-06-30 14:41 GMT

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी नौसेना कमान (ईस्टर्न नेवल कमांड) की दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को विशाखापट्नम पहुंचे। यहां पर आज पूर्वी नौसेना कमान (ईस्टर्न नेवल कमांड) मुख्यालय में रक्षा नागरिकों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना हमारी 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।

हमारा पड़ोसी देश चीन हमेशा गतिविधियां करता रहता है। मुझे लगता है कि हमें समुद्री क्षेत्र में अपनी सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। मेरा मानना है कि भारतीय नौसेना मजबूत होती रहेगी।

इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापट्नम में अपने ही देश में डिजाइन हुए और बने अव्वल दर्जे के आईएनएस शिवालिक और सबमरीन सिंधुकीर्ति का भी दौरा किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने चालक दल के सदस्यों के साथ बातचीत की।

राजनाथ सिंह ने कहा कि समुद्री चुनौतियों पर इंडियन नेवी लगातार नजर बनाए हुए है और देश के समुद्री हितों की मजबूती से रक्षा कर रही है। बता दें कि रक्षा मंत्री को नई दिल्ली रवाना होने से पहले लांग रेंज मैरीटाइम टोही विमान पी 8 आई के बारे में भी जानकारी दी गई। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News