Citizen Amendment Bill : नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर अमित शाह का दावा, नेहरू-लियाकत समझौते के तहत लागू होना था
भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि Citizen Amendment Bill नेहरू-लिकाकत समझौते के तहत लागू होना था। लेकिन कांग्रेस ने 70 साल में इसे लागू नहीं किया। जानिए इस समझौते के तहत क्या संधि हुई थी।;
Citizen Amendment Bill : नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा किया है। अमित शाह ने कहा है कि नेहरू-लियाकत समझौते के तहत इसे लागू किया था। लेकिन 70 साल बाद भी इसे लागू नहीं किया गया।
भारत के गृहमंत्री ने CAB 2019 के जरिए कांग्रेस पर हमला बोला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से कहना चाहता हूं कि यह नेहरू-लियाकत समझौते का हिस्सा था। लेकिन 70 साल से लागू नहीं हुआ क्योंकि आप वोट बैंक बनाना चाहते थे। हमारी सरकार ने संधि को लागू किया है। लाखों और करोड़ों लोगों को नागरिकता दी है। अमित शाह ने कहा कि संपूर्ण विपक्ष देश के लोगों को गुमराह कर रहा है। मैं दोहराता हूं कि किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता छीनने का कोई सवाल ही नहीं है। विधेयक में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App