कांग्रेस पर सीएम हिमंत का बड़ा हमला, कहा- राहुल गांधी की भाषा बोलता है खालिस्तानी अमृतपाल सिंह
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि खालिस्तानी अमृतपाल सिंह राहुल गांधी की भाषा बोलता है। कांग्रेस को ऐसी भाषा का प्रयोग करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।;
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। सीएम हिमंत ने ट्वीट करते हुए कहा कि राहुल गांधी की तुलना पंजाब के कट्टरपंथी नेता खालिस्तानी अमृतपाल सिंह से की है। उन्होंने कहा कि खालिस्तानी अमृतपाल राहुल गांधी के जैसे भाषा का प्रयोग करता हैं। यह वही अमृतपाल सिंह है जिसने अपने समर्थकों के साथ मिलकर अमृतसर में अजनाला पुलिस स्टेशन पर खुलेआम तिरस्कार करते हुए धावा बोल दिया। राहुल गांधी भी ऐसे ही धमकाने वाली भाषा का प्रयोग करते हैं। कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को ऐसे विभाजनकारी भाषा का प्रयोग करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
1947 से पहले कोई भारत नहीं था- अमृतपाल
सीएम सरमा ने इस ट्वीट के साथ अमृतपाल का एक वीडियो साझा किया है। वीडियों में अमृतपाल सिंह बोल रहे हैं कि 1947 से पहले कोई भारत नही था। भारत कोई देश नहीं है बल्कि ये राज्यों का संघ है। हमें संघों का सम्मान करना चीहिए, हमें राज्यों का सम्मान करना चाहिए। मैं भारत की परिभाषा से सहमत नहीं हैं। राहुल गांधी ने भी लोकसभा में कहा था कि भारत कोई देश नहीं है। भारत राज्यों का एक संघ है। राहुल गांधी के इसी भाषण पर सीएम सरमा ने कहा कि अमृपाल भी राहुल गांधी की भाषा बोलता है।