पीएम मोदी से मिले सीएम नवीन पटनायक, ओडिशा के लिए मांगा विशेष राज्य का दर्जा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। ओडिशा के मुख्यमंत्री के तौर पर लगातार पांचवीं बार शपथ ग्रहण करने कुछ दिनों बाद उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं की तस्वीर ट्विटर पर साझा की।;
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। ओडिशा के मुख्यमंत्री के तौर पर लगातार पांचवीं बार शपथ ग्रहण करने कुछ दिनों बाद उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं की तस्वीर ट्विटर पर साझा की।
Odisha Chief Minister Shri Naveen Patnaik called on PM @narendramodi. @Naveen_Odisha @CMO_Odisha pic.twitter.com/3FinmxSv1C
— PMO India (@PMOIndia) June 11, 2019
बीजू जनता दल ने हाल ही में सम्पन्न हुए ओडिशा विधानसभा चुनाव में 147 में से 112 सीटों पर जीत हासिल की। उनकी पार्टी 2000 से राज्य में सत्ता में है और इस दौरान पटनायक ही मुख्यमंत्री रहे हैं।
इस मुलाकात के बाद पटनायक ने बताया कि मैंने पीएम मोदी को लोकसभा चुनावों में दोबारा जीत हासिल करने पर बधाई दी। मैंने उनसे ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने का भी अनुरोध किया है, क्योंकि हमने हाल ही में एक चक्रवात को झेला है, जिसने बहुत नुकसान किया।
Odisha Chief Minister Naveen Patnaik after meeting Prime Minister Narendra Modi: I congratulated him on his electoral victory, I also requested him for special category status for Odisha as we've been hit by a cyclone recently, which did a great deal of damage. pic.twitter.com/rPizUkVOyj
— ANI (@ANI) June 11, 2019
अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बीडी मिश्रा और कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की।
Delhi: Odisha Chief Minister Naveen Patnaik, Governor of Arunachal Pradesh, Brigadier (Dr.) B D Mishra (Retd) and Governor of Karnataka, Vajubhai Vala met Prime Minister Narendra Modi today. pic.twitter.com/5jduXkMCI2
— ANI (@ANI) June 11, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App