चंद्रयान 2 के लैंडर का संपर्क टूटने पर राहुल गांधी का ट्वीट, बोले- देश इसरो के साथ

48 दिनों की यात्रा कर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग से महज 2.1 किलोमीटर पहले ही विक्रम लैंडर का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से संपर्क टूट गया। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने इसको लेकर ट्वीट किया है।;

Update: 2019-09-07 03:35 GMT

48 दिनों की यात्रा कर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग से महज 2.1 किलोमीटर पहले ही विक्रम लैंडर का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से संपर्क टूट गया। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने इसको लेकर ट्वीट किया है।

कांग्रेस पार्टी ने इसरो के इस मिशन को लेकर कहा कि देश इसरो से साथ खड़ा है और उनका प्रयास बेकार नहीं जाएगा। वो आगे बढ़ते रहे और देश आपके साथ है। समूचा देश इस समय इसरो की टीम के साथ खड़ा है। अंतरिक्ष एजेंसी के कठिन परिश्रम और प्रतिबद्धता ने देश को गौरवान्वित किया है।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसन नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा कि उन्होंने मिशन पर बेहतरीन काम किया तथा कई और महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है। मैं ऐसे कार्य के लिए उन्हें बधाई देता हूं।

आगे कहा कि इसने कई और महत्वपूर्ण तथा महत्वाकांक्षी मिशनों की नींव रखी और उन्हें पूरा भी किया। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि इसरो की टीम का समर्पण और कठिन परिश्रम हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News