महाराष्ट्र में कांग्रेस ने लगाया विधायक खरीदने का आरोप, कहा विधायकों को 50 करोड़ रुपये की हो रही पेशकश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भी सरकार पर फैसला नहीं हो पाया है। कांग्रेस ने अब विधायक खरीदने की कोशिश करने का भाजपा पर आरोप लगाया है।;

Update: 2019-11-08 08:33 GMT

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणाम जारी हुए आधा माह हो चुका है। लेकिन अभी तक कोई भी पार्टी और गठबंधन सरकार नहीं बना सका है। महाराष्ट्र के वर्तमान राजनीतिक हालात में सभी पार्टी सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है। ऐसे में अब कांग्रेस की तरफ से भाजपा के ऊपर अप्रत्यक्ष तौर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया है। विधायकों को 25 करोड़ से 50 करोड़ का ऑफर दिए जाने का दावा किया है। 

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि महाराष्ट्र में पार्टी बदलने के लिए विधायकों को 25 करोड़ रुपये से लेकर 50 करोड़ रुपये तक देने की पेशकश हो रही है। कांग्रेस विधायकों से फोन पर संपर्क किया गया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के एक विधायक को 50 करोड़ रुपये की पेशकश हुई है। इसी तरह हमारे विधायकों 25 से 50 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News