राहुल गांधी बोले मोदी सरकार किसानों पर कर रही अत्याचार, कांग्रेस लड़ाई को तैयार, शेयर किया वीडियो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्पीक अप फॉर फार्मर्स कैंपेन का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। साथ ही राहुल गांधी ने लिखा है, मोदी सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और शोषण के ख़िलाफ़, आइये साथ मिलकर आवाज़ उठाएं।;
विपक्ष कृषि विधायकों को लेकर लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। वहीं देश भर के किसान भी मोदी सरकार के द्वारा लाए गए कृषि बिलों का विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने स्पीक अप फॉर फार्मर्स कैंपेन की शुरुआत की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्पीक अप फॉर फार्मर्स कैंपेन का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। साथ ही राहुल गांधी ने लिखा है, मोदी सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और शोषण के ख़िलाफ़, आइये साथ मिलकर आवाज़ उठाएं। अपने वीडियो के माध्यम से राहुल गांधी ने #SpeakUpForFarmers campaign से जुड़ने की अपील की है।
मोदी सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और शोषण के ख़िलाफ़, आइये साथ मिलकर आवाज़ उठाएँ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 26, 2020
अपने वीडियो के माध्यम से #SpeakUpForFarmers campaign से जुड़िए। pic.twitter.com/WyMfcVb1iP
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में केंद्र की मोदी सरकार पर किसानों के खिलाफ कृषि विधेयकों को लाने और उनके अधिकारों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वीडियो में कहा गया है कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से इस सरकार ने देश के किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा सत्ता में आने के बाद किसानों की ज़मीन हड़पने का कानून लेकर आई थी। उस समय कांग्रेस ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में किसानों को उनका हक वापस दिलवाया था।