राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पत्र लिखकर मांगी माफी, जानिए क्या लिखा
लोकसभा (Loksabha) में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी (Congress Lok Sabha MP Adhir Ranjan Chowdhury) ने माफी मांग ली है।;
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu ) के लिए राष्ट्रपत्नी (Rashtrapatni) शब्द का इस्तेमाल करने वाले लोकसभा (Loksabha) में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी (Congress Lok Sabha MP Adhir Ranjan Chowdhury) ने माफी मांग ली है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर माफी मांगी है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी जीभ फिसल गई थी, जिसकी वजह से वह राष्ट्रपति की जगह राष्ट्रपत्नी कह गए। अभी हाल ही में द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं।
Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury tenders apology to President Droupadi Murmu over "Rashtrapatni" remark.
— ANI (@ANI) July 29, 2022
"...I assure you that it was a slip of the tongue. I apologise and request you to accept the same," reads his letter. pic.twitter.com/dM1shdVU2C
जानकारी के लिए बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को एक टीवी इंटरव्यू के दौरान भारत की पहली आदिवासी और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह दिया था। जिसके बाद सांसद में इस बयान को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। बीजेपी ने अधीर रंजन के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी माफी मांगने के लिए कहा। इस बयान को लेकर संसद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी के बीच नोकझोंक तक हुई।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस मामले पर माफी की मांग की। इस विवाद पर खुद सोनिया गांधी ने एक पत्रकार के सवाल पर कहा कि चौधरी अपने बयान पर पहले ही माफी मांग चुके हैं।