प्रियंका गांधी का खुलासा, इस वजह से वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ नहीं लड़ रहीं चुनाव

देश व उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित हॉट सीट वाराणसी से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली बार बयान दिया है।;

Update: 2019-04-28 06:45 GMT

देश व उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित हॉट सीट वाराणसी से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली बार बयान दिया है। प्रियंका ने कहा कि मेरे कंधों पर पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने का भार है। कांग्रेस को 41 सीटों पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी है और ऐसा केवल वाराणसी में रहकर नहीं किया जा सकता।

आपको बता दें कि 28 मार्च को रायबरेली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए प्रचार करने पहुंचीं प्रियंका गांधी से जब कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने की मांग की तो उन्होंने पलटकर कार्यकर्ताओं से ही पूछ लिया कि वाराणसी से चुनाव लड़ूं क्या? इस पर कार्यकर्ताओं ने 'हां' में जवाब दिए। यहीं से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा होने लगी कि प्रियंका वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

इस बात को तब और हवा लगी जब कांग्रेस के प्रवक्ता व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि प्रियंका का वाराणसी से चुनाव लड़ना लगभग तय है। उन्होंने कहा था कि प्रियंका ने वाराणसी से चुनावी मैदान में पदार्पण करने का मन बना लीं हैं। बस कुछ ही दिनों में नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी और इन खबरों के बीच प्रियंका भी चुनावी मैदान में पीएम मोदी से दो-दो हाथ करने की बात कहती रहीं। उन्होंने कहा था कि मैं वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए बिल्कुल तैयार हूं बस पार्टी 'हां' कर दे।

प्रियंका गांधी के मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर उनके पति राबर्ट वाड्रा ने भी एक बयान में कहा था कि प्रियंका का तो वाराणसी से चुनाव लड़ने का मन है, बस पार्टी के अंतिम फैसले का इंतजार है। बता दें कि 2014 के आम चुनाव के बाद वाराणसी लोकसभा सीट बेहद लोकप्रिय सीट हो गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी यहां से 2014 के आम चुनाव में लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें यहां पीएम मोदी ने करारी शिकस्त दी थी।

प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर पूर्ण विराम तब लगा जब कांग्रेस ने अजय राय को यहां से अपना उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस से यह घोषणा 25 अप्रैल को किया था। अजय राय 2014 के आम चुनाव में भी मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई थी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News