Rahul Gandhi को 108 दिन के बाद मिला सरकारी बंगला, बोले- पूरा हिंदुस्तान मेरा घर

Rahul Gandhi Delhi Bungalow: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली के तुगलक लेन वाला बंगला वापस मिल गया है। लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने यह बंगला आवंटित किया है। राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद उन्होंने इसे खाली कर दिया था और 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के आवास पर जाकर रहने लगे थे।;

Update: 2023-08-08 10:17 GMT

Rahul Gandhi Delhi Bungalow: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को फिर से सांसदी मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीते सोमवार को लोकसभा सचिवालय ने सदस्यता बहाल करने के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया था। अयोग्य ठहराए जाने के बाद राहुल का आधिकारिक आवास छिन लिया गया था। इसके बाद कांग्रेस नेता अपनी मां सोनिया गांधी के साथ रहने लगे थे। राहुल गांधी को 12, तुगलक लेन बंगला वापस मिल गया है। लोकसभा की हाउसिंग कमेटी ने सरकारी बंगला आवंटित कर दिया है।

क्यों वापस लिया गया था बंगला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक आवास पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरा हिंदुस्तान मेरा घर है। राहुल गांधी को 23 मार्च को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था जब सूरत की एक अदालत ने उन्हें 2019 में कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली के दौरान दिए गए भाषण के लिए मानहानि मामले में दोषी ठहराया था। अपने भाषण में राहुल ने कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे है। कोर्ट ने राहुल को दो साल जेल की सजा सुनाई, जो इस मामले में अधिकतम सजा थी और इसके बाद उन्हें संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया।

राहुल गांधी ने बंगला कब खाली किया था

राहुल गांधी ने 22 अप्रैल 2023 को दिल्ली के 12 तुगलक लेने वाला बंगला तकरीबन 19 साल बाद खाली किया था। वह तकरीबन 2005 से इस सरकारी बंगले में निवास कर रहे थे। राहुल गांधी ने इस दौरान कहा था कि सच्चाई की जो भी कीमत होगी वह चुकाएंगे। इसके लिए वह हमेशा ही तैयार हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे यह आवास दिया था और अब यह छिन लिया गया है। जब वह इस आवास को खाली कर रहे थे तो कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रही थीं।

Tags:    

Similar News