कांग्रेस का दावा... बेल्जियम में है परमबीर सिंह, बीजेपी नेता ने किया पलटवार, पूछ लिया ये सवाल
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने आज सुबह एक ट्वीट कर वसूली के आरोप में फंसे परमबीर सिंह को लेकर बड़ा दावा किया।;
कांग्रेस नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने आज सुबह एक ट्वीट कर वसूली के आरोप में फंसे परमबीर सिंह (Parambir Singh) को लेकर बड़ा दावा किया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता राम कदम ने पलटवार करते हुए एक सवाल पूछ लिया। कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह इन दिनों बेल्जियम में हैं।
निरुपम ने ट्वीट में लिखा है कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को देश से बाहर निकालने में किसने मदद की। इससे पहले पूर्व पुलिस आयुक्त के लापता होने पर मुंबई की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। जिसके बाद कांग्रेस नेता ने यह आरोप लगाया है और साथ ही केंद्र से पूछा कि मुंबई के पूर्व टॉप पुलिस अधिकारी ने देश कैसे छोड़ दिया। शनिवार को किल्ला कोर्ट ने जबरन वसूली मामले में परम बीर सिंह के खिलाफ एक और गैर-जमानती वारंट जारी किया था। सिंह ने महाराष्ट्र के एक नेता पर 100 करोड़ रुपए की रंगदारी का आरोप लगाया था। इसकी जांच मुंबई पुलिस समेत कई एजेंसियां कर रही हैं।
तो भारतीय जनता पार्टी के नेता राम कदम ने पलटवार करते हुए पूछा कि अनिल देशमुख कहां हैं। भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के नेता परमबीर सिंह के ठिकाने के बारे में बात करते हुए केंद्र सरकार पर उंगली उठाते हैं। ये नेता हमें महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के ठिकाने के बारे में कब बताएंगे। क्या ये नेता स्वीकार करेंगे कि वे सरकार के रूप में जवाबदेह हैं या वे हर मुद्दे पर केंद्र की ओर इशारा करेंगे। पूर्व गृह मंत्री से कोई सवाल पूछा जाता है।