लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने पीएम मोदी को बताया आधुनिक औरंगजेब

लोकसभा चुनाव को लेकर जुबानी जंग जारी है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट का है जहां कांग्रेस पार्टी के प्रचार में गए पार्टी के नेता संजय निरुपम ने कहा कि वाराणसी की जनता ने यहां से जिसे चुना है वह नरेंद्र मोदी वास्तव में औरंगजेब का आधुनिक अवतार हैं।;

Update: 2019-05-08 04:14 GMT

लोकसभा चुनाव को लेकर जुबानी जंग जारी है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट का है जहां कांग्रेस पार्टी के प्रचार में गए पार्टी के नेता संजय निरुपम ने कहा कि वाराणसी की जनता ने यहां से जिसे चुना है वह नरेंद्र मोदी वास्तव में औरंगजेब का आधुनिक अवतार हैं। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि औरंगजेब ने जजिया कर लगाकर हिन्दुओं पर अत्याचार किया था, ठीक उसी तरह पीएम मोदी भी मंदिरों को तोड़कर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जजिया कर लगा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और पीएम मोदी सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर जनता से वोट मांग रहे हैं। सेना ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे तो क्या नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री थे। संजय निरूपम यहीं नहीं रुके उन्होंने तो रक्षा मंत्रालय पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस रक्षा मंत्रालय का क्या करना जब देश के रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, रेल मंत्री और वित्त मंत्री भी चुनाव नहीं लड़ रहें हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News