Congress President Election: केएन त्रिपाठी का पर्चा रद्द, खड़गे को चुनौती देने वाले शरूर बोले- कांग्रेस में बदलाव के लिए वोट दें

चुनावी मैदान में झारखंड से नामांकन करने वाले केएन त्रिपाठी का नामांकन रद्द होने के बाद अब खड़गे और थरूर के बीच चुनाव होना है।;

Update: 2022-10-01 10:34 GMT

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव (congress president post election) के लिए अब 17 तारीख को चुनाव होना तय है। इसी बीच चुनावी मैदान में झारखंड से नामांकन करने वाले केएन त्रिपाठी का नामांकन रद्द होने के बाद अब खड़गे और थरूर के बीच चुनाव होना है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस में बदलाव के लिए मुझे वोट दें।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर (Mallikarjun Kharge and Shashi Tharoor) के बीच मुकाबला होगा। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव का तीसरे प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है। कांग्रेस नेता मधुसूधन मिस्त्री ने जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड से नामांकन करने वाले केएन त्रिपाठी का का पर्चा रद्द किया गया।

वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की कार्यशैली में बदलाव लाना चाहते हैं तो वो लोग मुझे वोट दें। अभी सभी फैसले दिल्ली में लिए जा रहे हैं। मैं इसे बदलना चाहता हूं। जब तक कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर ताकत नहीं मिलेगी। तब को कोई बदलाव पार्टी में नहीं होगा।

खड़गे के सवाल पर थरूर ने सफाई देते हुए कहा कि यह युद्ध नहीं है और न ही कोई युद्ध होगा। हम एक दूसरे के सहयोगी हैं। हमने लोकसभा में साथ काम किया है और इस चुनाव के बाद भी आगे काम करते रहेंगे। लेकिन कांग्रेस पार्टी के संदेश में लोगों को पार्टी की विचारधारा में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता शशि थरूर जी23 के नेताओं से अलग रहे थे। अब जी23 के नेता खड़गे के समर्थन में आ गए हैं।

Tags:    

Similar News