MHA के नोटिस पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला बोले- राहुल भारतीय नागरिक हैं, स्वामी के दावे में दम नहीं

ब्रिटिश नागरिकता मामले पर गृह मंत्रालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस जारी करने के बाद रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया में बयान दिया है।;

Update: 2019-04-30 06:14 GMT

ब्रिटिश नागरिकता मामले पर गृह मंत्रालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस जारी करने के बाद रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया में बयान दिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी एक भारतीय नागरिक है। भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी के दावे को कांग्रेस ने सिरे से खारिज कर दिया है। 

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी जन्म से भारतीय नागरिक हैं। पांच साल पहले भी यहीं आरोप लगा था। पांच साल से क्या सरकार सो रही थी। हम स्वामी के आरोपों को खारिज करते हैं। 

बता दें कि स्वामी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि राहुल गांधी एक ब्रिटिश नागरिक हैं। स्वामी की शिकायत के मुताबिक, 2003 में ब्रिटेन में एक कंपनी बैकॉप्स लिमिटेड ने 2005 और 2006 में दायर अपने वार्षिक रिटर्न में राहुल को ब्रिटिश नागरिक घोषित किया था। जिसकी शिकायत गृह मंत्रालय में की गई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News