महाराष्ट्र चुनाव: 20 सितंबर तक जारी होगी कांग्रेस के 50 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) की तारीखेों का जल्द ऐलान हो सकता है। महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 20 सितंबर तक जारी कर दी जाएगी।;

Update: 2019-09-18 12:20 GMT

हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में होनोे वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का जल्द ही ऐलान किया जा सकता है। ऐसे में सभी दलों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 2014 विधानसभा चुनाव में अलग-अलग लड़ने वाली कांग्रेस इस बार राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

कांग्रेस ने ऐलान किया है कि 20 सितंबर तक अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने ट्वीट के जरिए दी है। पहली सूची में 50 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक 288 सीट वाली महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस  और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दोनों 125-125 पर चुनाव लड़ेंगे।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News