Assam Assembly Election 2021: बंगाल के बाद असम के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, CM भूपेश बघेल समेत ये नेता हैं शामिल

कांग्रेस (Congress) पार्टी ने पश्चिम बंगाल के बाद असम (Assam) के लिए भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। असम के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है।;

Update: 2021-03-12 16:15 GMT

Assam Assembly Election 2021: कांग्रेस (Congress) पार्टी ने पश्चिम बंगाल के बाद असम (Assam) के लिए भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। असम के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें सोनिया गांधी से लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है।

कांग्रेस ने शुक्रवार को पहले बंगाल और फिर असम के लिए प्रचार करने वाले नेताओं की लिस्ट जारी की। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और पार्टी के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, अभिजीत मुखर्जी और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल थे।


छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल असम और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। सूची में राजस्थान से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को भी शामिल किया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की थी।

चुनाव आयोग ने बीते दिनों 5 राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान किया था। जिसमें असम विधानसभा चुनाव 2021 के लिए तारीखों की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा था कि 126 सदस्यीय असम विधानसभा के चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहला चरण 27 मार्च, दूसरा चरण एक अप्रैल और तीसरा चरण तीन अप्रैल को होगा। परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे। इस साल असम में कुल 33,530 मतदान केंद्र होंगे। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए एक घंटे के लिए मतदान की अनुमति दी जाएगी।

Tags:    

Similar News