पंजाब चुनाव 2022: AAP ने कांग्रेस को दिया झटका, तीन बार विधायक रह चुके जोगिंदर सिंह मान आप में शामिल

कांग्रेस के बड़े नेता और तीन बार विधायक रह चुके जोगिंदर सिंह मान (Joginder Singh Mann) ने शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।;

Update: 2022-01-15 09:39 GMT

पंजाब (Punjab) में विधानसभा (Assembly) के लिए 14 फरवरी को वोटिंग होगी है। उससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में कांग्रेस (Congresss) को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के बड़े नेता और तीन बार विधायक रह चुके जोगिंदर सिंह मान (Joginder Singh Mann) ने शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा भी मौजूद रहे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और 3 बार विधायक रहे जोगिंदर सिंह मान आप में शामिल हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल से प्रेरित होकर उन्होंने कांग्रेस के साथ अपने 50 साल पुराने नाते को छोड़ दिया है। इसके साथ ही दलबदल का दौर जारी है।

जानकारी के लिए बात दें कि दोआब क्षेत्र के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी मान को टिकट दे सकती है। मान पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के भतीजे हैं। कांग्रेस पार्टी के द्वारा फगवाड़ा को जिला न बनाने और मैट्रिक स्कॉलरशीप घोटाले की सही जांच न होने की वजह नाराज थे।

बीते दिनों चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। पंजाब में एक ही चरण में 14 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होगा। पंजाब में 117 सीटों पर चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी ने अपने कई उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट भी घोषित कर दी है। 

Tags:    

Similar News