संविधान सभी को विरोध करने का अधिकार देता है लेकिन हिंसा का समर्थन कभी नहीं किया जा सकता : जयंत पाटिल
जयंत पाटिल ने कहा है कि देश भर में नागरिकता अधिनियम और एनआरसी पर अस्थिर माहौल है। पूर्वोत्तर और उत्तरी राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं।;
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और महाराष्ट्र सरकार में जल संसाधन और क्षेत्रीय विकास मंत्री जयंत पाटिल ने देशभर में नागरिकता अधिनियम और एनआरसी को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर बयान दिया है।
मंत्री जयंत पाटिल ने कहा है कि देश भर में नागरिकता अधिनियम और एनआरसी पर अस्थिर माहौल है। पूर्वोत्तर और उत्तरी राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। संविधान सभी को विरोध करने का अधिकार देता है लेकिन हिंसा का समर्थन कभी नहीं किया जा सकता है।
Maharashtra Minister & NCP leader, Jayant Patil: NCP workers and functionaries should never participate in any violent protest directly or indirectly. I appeal that nobody in the state should do anything which will create law and order problem. https://t.co/Cse5vA6d6t
— ANI (@ANI) December 20, 2019
हिंसक प्रदर्शन में शामिल न हों
जयंत पाटिल ने एनसीपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की है कि। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी हिंसक विरोध प्रदर्शन में भाग नहीं लेना चाहिए। मैं अपील करता हूं कि राज्य में कोई भी ऐसा कुछ न करे जिससे कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App