कांग्रेस नेता उदित राज ने दिया राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ विवादित बयान, बीजेपी ने साधा निशाना
उदित राज (Congress leader Udit Raj) ने बुधवार को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Tribal Women President Draupadi Murmu) के खिलाफ विवादित बयान दिया।;
कांग्रेस नेता उदित राज (Congress leader Udit Raj) ने बुधवार को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Tribal Women President Draupadi Murmu) के खिलाफ विवादित बयान दिया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से टिप्पणियों का सिलसिला शुरू हो गया है। बीजेपी ने उदित के बयान को जनजातीय विरोधी मानसिकता करार दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व सांसद और कांग्रेत नेता उदित राज ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा कि देश को द्रौपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति नहीं मिलना चाहिए। चाटूकारिता की भी कोई सीमा होती है। उन्होंने कहा कि गुजरात से 70 फीसदी लोग नमक खाते हैं। यदि आप भी जिंदा रहने के लिए नमक खाते हैं। आप जानते होंगे।
उदित राज के इस बयान के बाद बीजेपी ने जोरदार निशाना साधा और बीजेपी प्रवक्ता उदित राज ने कहा कि कांग्रेस नेता उदित राज के द्वारा देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ इस तरह से शब्द चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह से शब्दों का इस्तेमाल हुआ हो। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने ट्विटर पर लिखा कि अजोय कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बुरा कहने के बाद और फिर अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपत्नी शब्द का इस्तेमाल किया था। अब कांग्रेस और निचले स्तर पर पहुंच गई है। पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति के लिए उदित राज ने अस्वीकार्य भाषा का इस्तेमाल किया है। क्या कांग्रेस आदिवासी समाज के इस अपमान का समर्थन करती है।