Corona Lockdown : आज से पूरे देश में शुरू हो रही विमान सेवा, इन दो राज्यों ने किया उड़ान भरने से मना

Corona Lockdown : कोरोना संकट के बीच आज सोमवार से पूरे देश में विमान सेवा को शुरू किया जा रहा है। लेकिन पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश को छोड़कर पूरे देश में विमान सेवाएं शुरू हो रही हैं।;

Update: 2020-05-25 02:22 GMT

Corona Lockdown : कोरोना संकट के बीच आज सोमवार से पूरे देश में विमान सेवा को शुरू किया जा रहा है। लेकिन पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश को छोड़कर पूरे देश में विमान सेवाएं शुरू हो रही हैं। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी मुंबई से उड़ान भरने की सहमति दे दी थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज सोमवार 25 मई से पूरे देश में घरेलू उड़ानें शुरू हो रही है। वहीं पश्चिम बंगाल में घरेलू उड़ानें 28 मई से शुरू होंगी।

केंद्रीय मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि एक लंबे समय के बाद पूरे देश में विमान सेवा को शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भिन्न राज्यों के साथ बातचीत के बाद यह फैसला किया गया। लेकिन अभी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को छोड़कर पूरे देश में घरेलू उड़ान की शुरुआत हो रही है।

उन्होंने कहा कि मुंबई और अन्य राज्यों के एयरपोर्ट से अभी सीमित उड़ाने भरी जाएंगी और हालात को देखते हुए आगे इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में 25 मई और पश्चिम बंगाल में 28 मई से घरेलू उड़ाने शुरू होंगी।

हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि राज्यों में घरेलू उड़ान शुरू होने से पहले सफर करने वाले यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग करवानी होगी। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा और साथ ही साथ जो गाइडलाइंस केंद्र सरकार की तरफ से जारी की गई हैं उन सभी का पूरी तरह से पालन करना होगा।

इसके अलावा सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से लेकर रक्षा विभाग तक। करीब दो महीने के बाद घरेलू उड़ानों के टेकऑफ के लिए एयरपोर्ट पर खास तैयारियां की जा रही हैं। एयरपोर्ट पर अब नए नियम और कानून के साथ सब कुछ बदला-बदला सा होगा। 

Tags:    

Similar News