Corona Positive : उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज आए कोरोना की चपेट में, खुद को किया होम क्वारंटीन
भारतीय जनता पार्टी के नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।;
भारत में लगातार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। अब भारतीय जनता पार्टी के नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में ही होम क्वारंटाइन कर लिया है। अब तक पूरे भारत के अंदर 84 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की गिरफ्त में आ चुके हैं। वहीं लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कहा कि कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद मैंने अपनी जांच करवाई थी। जिसमें मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। आप सभी से अपील है कि हाल ही के दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में हैं। वह भी अपना कोरोना टेस्ट करवाएं।
साक्षी महाराज ने भी अपील कर दी है कि बीते 1 सप्ताह के अंदर जो लोग मेरे संपर्क में है। वह सभी लोग अपनी जांच जरूर करवा लें। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ दिन के लिए मैंने खुद को आइसोलेशन में रख रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपना इलाज करवा रहा हूं। कोरोना के इलाज के लिए मैं घर में आइसोलेशन हूं।
जानकारी के लिए बता दे कि अभी उत्तर प्रदेश में 23,132 लोग सक्रिय हैं। वहीं अभी तक 4,63,224 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। प्रदेश में अब तक 7,155 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है।
भारत में आज शनिवार को बीते 24 घंटे के दौरान 49,851 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद पूरे देश में कुल मरीजों की संख्या 84,60,885 हो गई है। वहीं दूसरी तरफ देश में 5,14,901 लोग अभी भी सक्रिय बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 53,795 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिसके बाद पूरे देश में अब तक 78,18,558 लोग ठीक हो चुके हैं। 24 घंटे में 576 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है और पूरे देश में अब तक 1,25,605 मौत हो चुकी है।