Coronavirus: भारतीय सेना में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया, भारत में आंकड़ा 147 पहुंचा
भारत में कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। अब तक यहां पर 42 केस सामने आ चुके हैं।;
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आईटीबीपी जवान के बाद अब भारतीय सेना (India Army) के एक जवान में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। भारतीय सेना में यह कोरोना वायरस का पहला मामला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन आर्मी का 34 वर्षीय जवान 25 फरवरी से 1 मार्च से तक छुट्टी पर था। मंगलवार को जवान में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जवान के पिता ने ईरान से 27 फरवरी को लौटे हैं। उसके बाद उन्हें 29 मार्च से लद्दाख हार्ट फाउंडेशन में क्वारंटाइन कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान आर्मी का जवान अपने परिवार की सहायता कर रहा था। कुछ वक्त के लिए वह अपने गांव चुचोट में भी रुके थे। उनके पिता में कोरोना वायरस की पुष्टि छह मार्च को हुई थी. उसके बाद उन्हें एसएनएम अस्पताल में आइसोलेशन में रख दिया गया है।
बता दें कि भारत में लगातार कोरोना वायरस के मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 147 हो गई है- जिसमें 122 भारतीय और 25 विदेशी नागरिक हैं। जबकि भारत में कोरोना वायरस के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत में कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। अब तक यहां पर 42 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार काम कर रही हैं। साथ सभी जरूर कदम भी उठा रही हैं।