Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी, कोरोना मामले में देश के ये राज्य हैं सबसे ज्यादा प्रभावित
Coronavirus: कोरोना वायरस का प्रकोप देश भर में बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि देश में रिकवरी रेट में भी काफी बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन राज्यों की लिस्ट जारी की है जहां कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है।;
Coronavirus: कोरोना वायरस का प्रकोप देश भर में बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि देश में रिकवरी रेट में भी काफी बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन राज्यों की लिस्ट जारी की है जहां कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है।
पांच राज्यों में देश के 62 प्रतिशत मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस का प्रकोप पांच राज्यों में सबसे ज्यादा है। जानकारी मिली है कि सिर्फ पांच राज्यों में कोरोना के 62 प्रतिशत मामले एक्टिव केसों में शामिल हैं। इसके अलावा पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। जानकारी के मुताबिक, पांच राज्यों के कुल मौजूदा केसों में 25 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र में एक्टिव हैं।
70 प्रतिशत मौतें दर्ज
जानकारी मिली है कि इन पांच राज्यों में अभी तक 70 प्रतिशत मौतें दर्ज की गई है। उनमें से 37 प्रतिशत मौतें सिर्फ महाराष्ट्र में दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कर्नाटक और दिल्ली में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा तेजी से बढ़े हैं।
24 घंटे में किए गए सबसे ज्यादा टेस्ट
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि देश में 24 घंटे में 11 लाख 70 हजार से भी ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। ये 24 घंटे में अब तक किए जाने वाले टेस्ट की संख्या में सबसे ज्यादा है।
#COVID19 Update!
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) September 3, 2020
👉देश में अब तक कुल #test 4,55,09,380
👉2 सितंबर को हुए कुल Test 11,72,179
👉Testing Labs बढ़कर 1623 हुईं
👉सरकारी Labs 1022
👉निजी Labs 601#Mask सदैव पहनें
स्वयं को व अन्य को सुरक्षित रखें !@PMOIndia @MoHFW_INDIA #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/yosqa36xNg