Coronavirus: भारत में बीते 24 घंटे में 71 हजार से अधिक केस दर्ज, मरने वालों की संख्या में हर रोज हो रही बढ़ोतरी
समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 71,365 केस दर्ज किए गए हैं।;
Coronavirus: भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर का प्रकोप अब कम हो गया है। क्योंकि देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में प्रतिदिन कमी दर्ज की जा रही है, हालांकि, बीते 24 घंटे में कोरोना के दैनिक मामलों में मामूल उछाल देखा गया है। लेकिन कोरोना वायरस से प्रतिदन होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिस कारण सरकार की टेशन बढ़ रही है और आम जनता में भी भय पैदा हो रहा है।
देश में लगाता तीसरे दिन कोरोना वायरस के एक लाख से कम केस दर्ज किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 71,365 केस दर्ज किए गए हैं। जबकि मंगवार को 67,597 नये केस दर्ज किए थे। इसके अलावा एक दिन में 1,217 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 5,05,279 हो गई है। वहीं देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4,24,10,976 हो गई है।
India reports 71,365 fresh #COVID19 cases, 1,72,211 recoveries and 1,217 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) February 9, 2022
Active cases: 8,92,828 (2.11%)
Death toll: 5,05,279
Daily positivity rate: 4.54%
Total vaccination: 1,70,87,06,705 pic.twitter.com/9rtuxfM4dj
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में एक दिन में 1,72,211 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 4,10,12,869 हो गया है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या भी घटकर अब 8,92,828 हो गई है। इसी के साथ देश में दैनिक पॉजिटिविट रेट 4.54 फीसदी हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन की देश में अब तक 1,70,87,06,705 लोगों को डोज लगाई जा चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 169 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 12.11 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,71,726 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 74,46,84,750 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।