Coronavirus: भारत में पिछले 24 घंटे में 62,375 नए COVID-19 केस, 1590 की मौत, यहां पढ़ें खास रिपोर्ट

भारत में बीते 24 घंटे में 62 हजार के आस पास नए मामले दर्ज किए गए। दूसरी लहर के कम होते ही कई राज्यों में अनलॉक प्रक्रिया जारी है।;

Update: 2021-06-18 03:50 GMT

भारत में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी से कमी आ रही है। एक बार फिर बीते 24 घंटे में 62 हजार के आस पास मामले दर्ज किए गए। जबकि मौत के मामले भी कम हुए हैं। अब दूसरी लहर के कम होते ही कई राज्यों में अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

covid19india.org की वेबसाइट के मुताबिक, बीते एक दिन में देश में 62,375 नए मामले सामने आए। जिसके बाद पूरे देश में संक्रमितों की संख्या 2,97,61,964 हो गई है। जबकि अभी भी देश में सक्रिय मामलों की संख्या 7,93,708 है। जो लगातार कम होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 88,421 रिकवरी हुई। अब तक देशभर में कुल 2,85,73,021 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जबकि एक दिन में 1,590 मरीजों की मौत हो चुकी है और अब तक देशभर में 3,83,521 मरीज जान गंवा चुके हैं।

जबकि अगर ब्रिटेन की बात करें तो वहां फरवरी के बाद बीते गुरुवार को एक दिन में पहली बार 10 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज हुए। डेल्टा वायरस भारत और यूके में फैल रहा है। सबसे ज्यादा मरीज इन देशों में हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि अन्य 11,007 मामले सामने आए। 19 फरवरी के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूरोप का सबसे अधिक वायरस से संबंधित मौत का देश महामारी की तीसरी लहर के बीच है।

अभी भी भारत के 11 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां जारी है। इसमें बंगाल, गोवा, पुडुचेरी, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम, तमिलनाडु, हिमाचल जैसे राज्य शामिल हैं। जबकि दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है।

Tags:    

Similar News