Coronavirus Live : भारत में 528 मामले आए सामने, उत्तर प्रदेश सरकार ने बीमारी आपदा घोषित किया, पढ़ें हर अपडेट
कोरोना वायरस के चलते दिल्ली समेत कई राज्यों में लगा कर्फ्यू। वहीं आधे से ज्यादा राज्यों में लॉक डाउन हुआ। अब तक 24 घंटे में 100 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।;
Coronavirus : भारत में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 528 हो गई है। बीते 24 घंटे के अंदर भारत में कोरोना वायरस के 100 से अधिक मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी को आपदा घोषित कर दिया है। वहीं कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।
अभी तक कोविड 19 की वजह से 10 मौतें हो चुकी हैं। इनमें 9 मृतक वृद्ध थे। जबकि एक 38 वर्षीय युवक की भी मौत हुई है। इसके बाद पांच राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 107 पर पहुंच गई है। तीन नए मामले मंगलवार को सामने आए हैं। इनमें 2 मामले पुणे और एक मामला सतारा में आया है।
कोरोना लाइव अपडेट न्यूज़ (Corona live update news)
-उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी को आपदा घोषित कर दिया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बीमारी को आपदा घोषित करने के संबंध में मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही ऐसा करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है।
-महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति पर्याप्त हो रही है। किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील है कि घरों से बाहर न निकलें।
-गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से बातचीत की है। डॉक्टर-नर्सों को घर खाली करने के लिए कहने वाले मकान मालिकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
-पंजाब मे कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 29 हो गई है। जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। पंजाब में छह नए मामले आज सामने आए हैं।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के डॉक्टरों के साथ बैठक की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डॉक्टरों से बातचीत की गई है। जिसमें कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर चर्चा हुई है।
-भारत ने मास्क, हैंडवॉश, सेनिटाइजर के निर्यात पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा वेंटिलेटर के निर्यात पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगायी है।
-माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला की पत्नी अनुपमा वेणुगोपाल नडेला ने तेलंगाना सरकार को दो करोड़ रुपये दान किए। जिनका इस्तेमाल कोरोना वायरस से लड़ने के लिए किया जाएगा।
-पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकत्ता मेडिकल कॉलेज का दौरा किया है। ममता बनर्जी अचानक दौरा करने पहुंची हैं।
-पंजाब में जिला आयुक्तोंMP को घरों तक जरूरी सामान की आपूर्ति करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने कहा कि जहां डोर टू डो डिलीवरी संभव हो, वहां पहले से लगे हुए हॉकर्स के जरिए की जाए।
-विदेशों से पंजाब में 94 हजार लोग आए हैं, जिनमें एनआरआई भी शामिल हैं। इनमें से तीस हजार लोगों को ट्रेक कर लिया गया है। जबकि बाकि लोगों को ट्रेक किया जा रहा है।
-दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कंस्ट्रक्शन के कार्य में लगे मजदूरों को पांच हजार रुपये देने का ऐलान किया है। यानि प्रत्येक मजदूर को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा नाइट शेल्टर की संख्या बढायी जाएगी।
-दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 40 घंटे में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि मामले कभी भी बढ़ सकते हैं। अभी तक कोरोना के तीस मरीजों में से सात मरीज घर चले गए हैं। सिर्फ 23 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
-दिल्ली मे लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 77 लोगों पर एफआईआर कर गिरफ्तार किया गया है। 674 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि 66 वाहन सीज किए गए हैं।
-महाराष्ट्र में अभी तक कोरोना के 107 मामले आए हैं। जिनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में मंगलवार को 8 मामले आए हैं।
-हिमाचल प्रदेश में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। हिमाचल सरकार ने शाम पांच बजे से अगले आदेश तक कर्फ्यू का ऐलान किया है।
-शाम 5 बजे पीएम मोदी हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स एसोसिएशन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे।
-सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के लॉक डाउन का ऐलान कर दिया है। कहा कि कल से 3 दिन के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा।
-कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना को लेकर कहा कि मैं दुखी महसूस कर रहा हूं, इसे रोका जा सकता था।
-केंद्रीय वित्त मंत्री की कोरोना को लेकर आर्थिक पैकेज पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें लोगों को चार राहत देने का ऐलान किया है।
-पंजाब के मनी माजरा खेल कॉम्पलेक्स को अस्थायी जेल बनाया गया है। नियम का उल्लंघन करने वालों को यहां बंद किया जाएगा।
-चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव टाल दिए हैं। कोरोना के चलते चुनाव टाले जाने का ऐलान किया है।
- पंजाब में दूध, दवा और सब्जी की दुकानें शाम 4 से 6 बजे के बीच जनता के लिए खोली जाएंगी। कल से अगले आदेश तक दूध, दवा और सब्जी की दुकानें सुबह 6-9 बजे तक खुली रहेंगी।
-महाराष्ट्र पुलिस ने 25 लाख मास्क जब्त किए हैं। जिनमें तीन लाख एन 95 हैं। पुलिस के मुताबिक मास्क की कीमत 15 करोड़ के करीब है।
-कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। जिसमें कोविड 19 को लेकर हालात से लोगों को अवगत कराएंगे। साथ ही सहयोग को लेकर अपील कर सकते हैं।
-जम्मू कश्मीर प्रशासन ने 11 अस्पतालों को कोविड 19 उपचार के लिए आरक्षित कर दिया है। जहां पर कोरोना संदिग्धों का उपचार होगा।
-दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पांच संक्रमित लोग ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं।
-अभी तक 32 राज्यों में लॉकडाउन हो चुका है। 560 जिलों में लोग अपने घरों में बंद रहने को मजबूर हैं।
-गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। सरकार का कहना है कि बाहर से लौटकर आए 27000 लोगों का सर्वे किया जा रहा है।
-सेना विदेशों में फंसे 1186 लोगों को वापस लेकर आयी है। जिसमें से सिर्फ दो लोग ही कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर अधिकांश लोगों को निगरानी में रखा गया है।
-तमिलनाडू सरकार की तरफ से प्रति राशनकार्ड धारक को एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा चीनी-चावल समेत अन्य खाद्य वस्तुएं फ्री दी जाएंगी।
-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठक की है। जिसमें कोरोना वायरस नियंत्रण को लेकर चर्चा की गई है।
-पश्चिमी बंगाल : लॉकडाउन के बावजूद आदेशों का उल्लंघन करने पर 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है।
-जम्मू कश्मीर में कोरोनावायरस के चलते पूर्ण लॉक डाउन कर दी गई है। जिसके बाद श्रीनगर समेत मुख्य शहरों की सड़कें खाली हो गई हैं।
Complete lockdown has been imposed in the Union Territory of Jammu and Kashmir as a precaution against Coronavirus; Visuals from Srinagar pic.twitter.com/BAZX7xIlNS
— ANI (@ANI) March 24, 2020
-तमिलनाडु: विदेश से 113 यात्रियों को वापस लाया गया है। इनमें से 9 यात्रियों में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। जबकि 104 लोगों को वायुसेना के क्वॉरेंटाइन में ले जाया गया है।
-जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) के बाहर एनआरसी-सीएए को लेकर विरोध के चलते तंबू लगाए हुए थे। हालांकि विरोध प्रदर्शन को अस्थायी तौर पर वापस ले लिया गया था। लेकिन अब पुलिस ने प्रदर्शन स्थल को पूरी तरह साफ कर दिया है।
-दिल्ली पुलिस लॉकडाउन पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) के विरोध स्थल के पास ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। इसके जरिए हालात पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन स्थल को आज पहले ही खाली करा दिया है।
#WATCH Delhi Police makes use of drone near Jamia Millia Islamia (JMI) protest site to monitor the situation in the area, amid complete lockdown in Delhi. Police cleared the protest site earlier today, in wake of #COVID19. https://t.co/e8lGvWX3pR pic.twitter.com/26RUh5PCxa
— ANI (@ANI) March 24, 2020
-कर्नाटक: कश्मीरी छात्रों के समूह ने घरेलू एयरलाइंस के संचालन को निलंबित करने के बाद बेंगलुरु हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि हमने 27 और 28 मार्च को निर्धारित उड़ानों के लिए कश्मीर के लिए टिकट बुक किए हैं। अब यह आदेश जारी किया गया है। हम क्या करेंगे?
Karnataka: A group of Kashmiri students held protest at Bengaluru Airport y'day after suspension of operations of domestic airlines. A student says, "We've booked tickets to Kashmir for flights scheduled on 27&28 March;now this order has been issued.What will we do now?" #COVID19 pic.twitter.com/yCHvq9zp8W
— ANI (@ANI) March 24, 2020
-दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने लोगों से घर पर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट दी गई है। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बाद देश के 30 राज्यों में पूरी तरह से लॉकडाउन। 5 राज्यों में सरकारों की तरफ से कर्फ्यू लगाया गया। देश के 548 जिलों में इस वक्त लॉकडाउन लागू वहीं पंजाब और महाराष्ट्र भी कर्फ्यू।
-नोएडा : लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 96 लोगों के ऊपर एफआईआर की गई हैं। इसके अलावा 1995 वाहनों के चालान काटे गए हैं। दिल्ली पुलिस की तरफ से 144 धारा लागू होने के बावजूद सड़कों पर निकलने पर कार्रवाई की गई है।
-उत्तराखंड में 100 बेड और इससे अधिक क्षमता वाले अस्पतालों में 25 फीसदी बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। कोरोना वायरस के मरीजों के लिए ये बेड आरक्षित किए गए हैं। ताकि बड़ी संख्या में लोगों को भर्ती किया जा सके।
-लद्धाख में कोरोना वायरस संदिग्ध 16 मरीजों के टेस्ट किए गए हैं। जो कि नेगिटव पाए गए हैं। इनमें 12 मरीज कश्मीर और 4 मरीज लेह के शामिल हैं।
-भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा सभी जिले पहले से ही लॉकडाउन हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोगों से अपील है कि घर में रहे हैं। आवश्यक वस्तुएं मिलती रहेंगी।
-दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। दिल्ली में लोगों की लापरवाही की वजह से सीएम केजरीवाल ने कर्फ्यू की घोषणा की थी। जिसे आज बुधवार को लागू कर दिया गया है। दिल्ली के तमाम क्षेत्रों में पुलिस और भारी फोर्स को तैनात कर दिया गया है जिसके बाद लोगों से पूछताछ की जा रही है और जरूरत की चीजें हैं उन लोगों को ही आगे भेजा जा रहा है नहीं तो अन्य को मना कर दिया जा रहा है।
-दूसरी तरफ दिल्ली समेत महाराष्ट्र पंजाब और अन्य राज्यों में भी कर्फ्यू को लागू कर दिया गया है। इससे पहले 23 राज्य में पूर्णा भारत के चलते लॉक डाउन कर दिया गया थ। जिसे अब कई राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
कोविड 19 की वजह से 15 हजार लोगों की मौत
कोविड-19 महामारी कम से कम 170 देशों में फैली हुई है। भारत में कोरोनवायरस के कम से कम 471 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब तक 24 लोग ठीक हो चुके हैं, लेकिन 9 की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई राज्यों ने आज से धारा 144 लागू कर दी है।
विश्व स्तर पर अब तक 15 हजार लोग मारे गए हैं। इटली, फ्रांस, ईरान, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर इसका प्रकोप बड़ा प्रभाव डाल रहा है।
इन राज्यों के इन इलाकों में सामने आया कोरोना
आंध्र प्रदेश: तिरुपति, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम
दिल्ली एनसीआर
गुजरात: अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट
झारखंड: धनबाद, जमशेदपुर, रांची
महाराष्ट्र: मुंबई, नागपुर, पुणे
पंजाब: अमृतसर, चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना
राजस्थान: अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर
तेलंगाना: हैदराबाद
उत्तर प्रदेश: आगरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी
पश्चिम बंगाल: आसनसोल, दुर्गापुर, सिलीगुड़ी