Coronavirus Lockdown: भारतीय नागरिक को राहत पैकेज में औसतन क्या क्या मिलेगा

Coronavirus Lockdown: निर्मला सीतारमन ने गरीबों के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया है। जिसके अन्तर्गत प्रत्येक व्यक्ति पर औसतन 1200 रुपये खर्च किया जाएगा।;

Update: 2020-03-29 12:53 GMT

Coronavirus Lockdown: कोरोना वायरस के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लॉकडाउन करने के बाद गरीबों के भोजन पर समस्या उत्पन्न हो गई। जिसके लिए केंद्र सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा की है।

निर्मला सीतारमन् ने इस राहत पैकेज में 1.70 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की है। जिसके अन्तर्गत प्रत्येक व्यक्ति पर औसतन 1200 रुपये खर्च किया जाएगा। जिसके जरिए गरीबों के खाने की व्यवस्था की जाएगी। आइए जानते हैं कि इस राहत पैकेज में क्या क्या मिलने वाला है।

80 लाख लोगों को कवर करने का लक्ष्य

1. इंश्योरेंस - इस राहत पैकेज से 50 लाख का इंश्योरेंस कवर सरकार देने वाली है। यह कवर उन लोगों के लिए होगा जो कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में डट कर खड़े हैं। आशा वर्कर्स, डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टॉफ के लिए सरकार इंश्योरेंस कवर देगी। जिसमें लगभग 20 लाख से ज्यादा मेडिकल कर्मचारियों को लाभ मिल सकेगा।

2. प्रधानमंत्री कल्याण योजना - इसके अन्तर्गत करीब 80 लाख गरीब तबके के लोगों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। जिकसे अनुसार तीन महीने तक 5 किलो चावल/गेहूं फ्री में दिया जाएगा।

3. 1000 रुपये की राशि - इसका फायदा बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवाओं को मिलेगा। सरकार दो किस्तों में 1000 रुपये की राशि का भुगतान तीन महीने तक करेगी।

4. सरकार देगी ईपीएफ - कर्मचारी और मालिक दोनों के हिस्सों का ईपीएफ 3 महीने तक सरकार देगी। ये फायदा उन कंपनियों को मिलेगा जहां 100 से कम कर्मचारी हैं और 90 प्रतिशत कर्मचारी को 15 हजार से कम सैलरी मिलती है। इसके अन्तर्गत 80 लाख मजदूरों और 4 लाख संगठित इकाइयों को लाभ प्राप्त होगा।

5. किसानों को फायदा - सरकार 8.7 करोड़ किसानों को 2000 रुपये की राशि अप्रैल के पहले हफ्ते में देगी। जिससे उन्हें फायदा मिल सके।

6. मनरेगा की दिहाड़ी में बढ़ोत्तरी - मनरेगा की दिहाड़ी में बढ़ोत्तरी की जाएगी। जो दिहाड़ी पहले 182 रुपये की थी, उसे अब 202 रुपये की कर दी जाएगी। इसका फायदा 5 करोड़ परिवारों को मिलेगा।

7. महिलाओं को फायदा - जिन महिलाओं ने जन धन योजना के तहत बैंक में अकाउंट खुलवा रखा है। उनके अकाउंट में 3 महीने तक 500 रुपये की राशि डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी।

8. फ्री एलपीजी सिलेंडर - तीन महीने तक फ्री एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। इसका फायदा उज्जवला स्कीम से जुड़े 8.3 करोड़ बीपीएल परिवारों को मिलेगा।

Tags:    

Similar News